Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

श्री अन्न एवं आर्गेनिक उत्पादों की खेती को प्रोत्साहित करें : सुश्री सीतारमण

 नाबार्ड की समीक्षा बैठक

21 जून 2023, नई दिल्ली: श्री अन्न एवं आर्गेनिक उत्पादों की खेती को प्रोत्साहित करें : सुश्री सीतारमण – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) को श्रीअन्न एवं आर्गेनिक उत्पादों की खेती को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीण कर्ज में बढ़ोतरी लिए नाबार्ड से कदम उठाने को कहा ताकि कृषि के साथ गैर कृषि सेक्टर में भी उत्पादकता बढ़ाई जा सके। कृषि और गैर कृषि दोनों ही सेक्टर में उत्पादकता बढ़ने से ही ग्रामीण इलाके का विकास होगा। वित्त मंत्री ने नाबार्ड के चेयरमैन के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में वित्त सेवाओं विभाग के सचिव भी मौजूद थे। वित्त मंत्री ने नाबार्ड से कहा कि उन्हें किसान उत्पादक संघ (एफपीओ) के साथ मिलकर खास कर उत्तर पूर्व राज्यों में आर्गेनिक उत्पादों के उत्पादन को प्रोत्साहित करना चाहिए ।

वित्त मंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है इसलिए श्रीअन्न का उत्पादन व इसकी मार्केटिंग राष्ट्रीय महत्व का विषय है। नाबार्ड को किसानों के साथ मिलकर श्रीअन्न के उत्पादन एरिया को बढ़ाने के साथ पहले से श्रीअन्न का उत्पादन कर रहे किसानों को बेहतर मुनाफा दिलाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

वित्त मंत्री ने कहा कि नाबार्ड को दाल, श्रीअन्न, तिलहन जैसे उत्पादों की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना चाहिए जिनमें पानी की खपत कम है, लेकिन मुनाफा अधिक है। वित्त मंत्री ने कहा कि ग्रामीण बैंकों की डिजिटल क्षमता बढ़ाने की जरूरत है तभी ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेश कार्यक्रम को सार्थक बनाया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने नाबार्ड से कर्ज देने के मामले में क्षेत्रीय असंतुलन को भी दूर करने का निर्देश दिया ताकि देश के सभी हिस्सों में ग्रामीण इलाके का विकास हो सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )