Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: जीनोम संपादित चावल I MSP गेहूं खरीदी I विकसित भारत पदयात्रा I आलू उत्पाद

27 मई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. ‘जीनोम संपादित’ चावल: विरासत की बेदखली

उत्पादन बढ़ाने के विचित्र तर्क के आधार पर खेती में आजकल तरह-तरह की वैज्ञानिक उर्फ व्यावसायिक कारस्तानियां की जा रही हैं, हालांकि दुनियाभर में खेती का उत्पादन इतना हो रहा है कि कीट-पतंगों, चूहों, वर्षा और भंडारण की कमी के चलते हर साल लाखों टन अनाज सड़ता, बर्बाद होता है पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. खेती मेें निरन्तरता आवश्यक

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

खेती आप सेती’ आदिकाल से भोजन का पुख्ता श्रोत रही है और रहेगी। खेती में ‘संदेशन खेती’ को कोई स्थान नहीं है स्वयं देखो, सुनो और करो तो ही सफलता मिल सकती है। खेती सतत बहने वाली नदी के समान है उसमें बहाव तो कम ज्यादा हो सकते हैं परंतु रूकावट कहीं और कभी भी नहीं है। पूरी खबर पढ़े….

3. MSP पर गेहूं खरीदी ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, अब तक 297 लाख टन से ज्यादा खरीद

रबी विपणन वर्ष 2025-26 (अप्रैल-जून) में अब तक सरकार ने 29.7 मिलियन टन गेहूं की खरीद की है। यह पिछले चार वर्षों का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 22 मई तक की गई यह खरीद 2021-22 के बाद सबसे अधिक है। पूरी खबर पढ़े….

4. शिवराज की ‘विकसित भारत पदयात्रा’- बुधनी के गांवों में जन संवाद

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ‘विकसित भारत संकल्प पदयात्रा’ का दूसरा दिन मध्यप्रदेश के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में गुज़रा. सोमवार को उन्होंने बिजला जोड़, चांदा ग्रहण जोड़ और भैरूंदा गांवों का दौरा किया और जनसंवाद के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं पर लोगों से बातचीत की. पूरी खबर पढ़े….

5. भारत का सबसे बड़ा फ्रोजन आलू उत्पाद प्लांट गुजरात में शुरू

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मेहसाणा जिले के कड़ी में फाल्कन एग्रीफ्रिज के अत्याधुनिक फ्रोजन आलू उत्पाद प्लांट का उद्घाटन किया। 126.5 मिलियन डॉलर के निवेश से बने इस प्लांट को भारत का सबसे बड़ा फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज, पोटैटो वेजेस, हैश ब्राउन और नगेट्स उत्पादन केंद्र माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

6. तुर्की से सेब आयात पर शुल्क बढ़ाने की हिमाचल की मांग, स्थानीय बागवानों की सुरक्षा पर जोर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तुर्की से सेब के आयात पर मौजूदा 50% शुल्क को बढ़ाकर कम से कम 100% करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे देशी सेब उत्पादकों को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाया जा सकेगा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि सेब आयात की मात्रा पर एक सीमा तय की जाए ताकि बाजार में संतुलन बना रहे। पूरी खबर पढ़े….

7. पात्र किसानों को मिले योजना का लाभ, इसलिए शुरू किया गया ये खास अभियान

केन्द्र सरकार द्वारा देश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत वित्तीय मदद दी जाती है लेकिन कई बार पात्र किसान भी इस योजना का लाभ लेने से चूक जाते है. अब सरकार यह चाहती है कि सभी पात्र किसानों को इस योजना का  लाभ प्राप्त हो इसलिए सरकार ने एक खास अभियान को शुरू किया है ताकि योजना का लाभ हर किसान को प्राप्त हो सके. पूरी खबर पढ़े….

8. किसान भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि खेती-किसानी देश की अर्थव्यवस्था की नींव है। यह हमारी प्रगति का मूल आधार है। कृषि के क्षेत्र में विकास और नित नए नवाचार जरूरी हैं, इससे कृषि के विकास से ही देश में समृद्धि आएगी। पूरी खबर पढ़े….

9. नरसिंहपुर में 52 कृषि औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन और लोकार्पण: डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मना रहे हैं। यह अद्भुत समय चल रहा है। मध्यप्रदेश में निवेश की खुशबू देशभर में फैल रही है। प्रदेश में विकास का क्रम जारी है। इस विकास यात्रा में सभी राज्यों के उद्योगपतियों का स्वागत है। जहां जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, अधिकारी साथ में मिलकर प्रदेश के औद्योगिक विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़े….

10. इंसेक्टिसाइड्स इंडिया लिमिटेड (IIL) ने भारत के धान किसानों के लिए नया खरपतवारनाशक ‘अलटेयर’ लॉन्च किया

इंसेक्टिसाइड्स इंडिया लिमिटेड (IIL) ने धान की खेती के लिए एक पेटेंटेड प्री-इमरजेंट खरपतवारनाशक ‘अलटेयर’ के लॉन्च की घोषणा की है। यह उन्नत तकनीक जापान की निसान केमिकल कॉर्पोरेशन द्वारा विकसित की गई है और भारत में इसका विपणन विशेष रूप से IIL द्वारा किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….