Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: उर्वरक नियंत्रण I बायोस्टिमुलेंट्स बिक्री I PM-Kisan I ग्रामीण विकास I MSP दाल खरीदी

17 मार्च 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. जैव उत्तेजक उत्पाद अब उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 में शामिल

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली  द्वारा गत 11 मार्च 2025 को जारी आदेश में उर्वरक  नियंत्रण आदेश 1985 की अनुसूची VI में जैव उत्तेजक उत्पादों को शामिल कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. बायोस्टिमुलेंट्स की बिक्री को हरी झंडी, राज्यों को मिला सख्त निर्देश

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे बायोस्टिमुलेंट्स की बिक्री और वितरण को उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 (FCO) के तहत नियमित करें। यह फैसला 12 सितंबर 2024 को जारी अधिसूचना (S.O. 3922 E) के तहत एफसीओ की अनुसूची-VI में 11 बायोस्टिमुलेंट्स को शामिल किए जाने के बाद आया है। पूरी खबर पढ़े….

3. PM-Kisan का लाभ सिर्फ किसानों को क्यों? खेत मजदूरों को भी जोड़ने की सिफारिश

किसानों की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने और कृषि क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए, एक संसदीय समिति ने पीएम-किसान योजना का दायरा खेतिहर मजदूरों तक बढ़ाने की सिफारिश की है। समिति का मानना है कि देश की 55% आबादी कृषि क्षेत्र से जुड़ी है, लेकिन इनमें से सभी ज़मीन के मालिक नहीं हैं। पूरी खबर पढ़े….

4. कांग्रेस ने संसद समिति की सिफारिशों के बाद MSP की गारंटी की मांग तेज की

किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया है। संसद की कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण पर स्थायी समिति ने 2025-26 के लिए अनुदान मांगों पर रिपोर्ट जारी की है, जिसमें MSP की कानूनी गारंटी, किसानों की कर्ज माफी और जैविक फसलों को MSP के दायरे में लाने की सिफारिश की गई है। पूरी खबर पढ़े….

5. MSP पर तुअर-उड़द खरीद में तेजी, जानिए आपके राज्य में कब शुरू होगी खरीद

भारत सरकार ने दाल उत्पादक किसानों को राहत देने के लिए खरीफ 2024-25 सीजन में तुअर (अरहर), उड़द और मसूर की खरीद में तेजी लाने का फैसला किया है। केंद्र ने प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना को 2025-26 तक जारी रखने की अनुमति दी है, पूरी खबर पढ़े….

6. भारत-चिली की कृषि बैठक: सहयोग की नई संभावनाओं पर हुई चर्चा

भारत और चिली के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए पहली संयुक्त कार्यसमूह (JWG) बैठक 12 मार्च को वर्चुअल मोड में आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। पूरी खबर पढ़े….

7. भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता: अमेरिका से सस्ते सोयाबीन आयात पर SOPA ने उठाई आवाज

सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के दौरान भारतीय सोयाबीन और खाद्य तेल उद्योग के हितों की रक्षा करने की अपील की है। पूरी खबर पढ़े….

8. श्री शिवराज सिंह की बिल गेट्स के साथ कृषि व ग्रामीण विकास  को लेकर सार्थक चर्चा

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और गेट्स फाउंडेशन के श्री बिल गेट्स की आज कृषि भवन, नई दिल्ली में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कृषि एवं ग्रामीण विकास के विभिन्न विषयों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। पूरी खबर पढ़े….

9. कोरोमंडल ने NACL इंडस्ट्रीज में 53% हिस्सेदारी खरीदी, 820 करोड़ की डील

कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड ने एनएसीएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एनएसीएल) में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए आधिकारिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। एनएसीएल एक भारतीय क्रॉप प्रोटेक्शन कंपनी है, जिसका घरेलू बाजार में मजबूत ब्रांडेड फॉर्मूलेशन व्यवसाय है। पूरी खबर पढ़े….

10. फसलें खा रहे वन्य जीव, सरकार ने उठाए कड़े कदम– जानिए पूरी खबर

मध्यप्रदेश में किसानों की फसलों को वन्य जीवों से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सरकार ने अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जंगलों में रह रहे हाथियों और अन्य वन्य जीवों के लिए पर्याप्त भोजन का इंतजाम किया जाए, ताकि वे आबादी वाले इलाकों में न भटकें। इसके लिए घास के मैदान बनाए जाएंगे। पूरी खबर पढ़े….