राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: कृषकों से संवाद I चीनी उद्योग I बासमती चावल I खरीफ 2024 I कपास बुवाई I सुपर सीडर

09 मई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कृषकों से संवाद

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को उन्होंने ऋषिकेश के आइडीपीएल मैदान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लखपति दीदी एवं प्रगतिशील कृषकों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पूरी खबर पढ़े….

2. बढ़ती लागत से जूझ रहा चीनी उद्योग, MSP बढ़ाने की कर रहा पुरज़ोर मांग

केंद्र सरकार ने 2025-26 पेराई सीजन के लिए गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) में 15 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दी है. इस बढ़ोतरी के बाद गन्ने का नया FRP 340 रुपये से बढ़कर 355 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, जो 10.25% चीनी रिकवरी दर पर आधारित है. पूरी खबर पढ़े….

3. बासमती चावल की कीमतों में तेजी, भारत-पाक तनाव का असर

 पिछले दो हफ्तों में बासमती चावल की कीमतों में 10% तक का उछाल देखा गया है, जिसने छह महीने से अधिक समय से जारी गिरावट को रोक दिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण पश्चिम एशियाई खरीदारों ने भारत से खरीदारी बढ़ा दी है. देश के कई हिस्सों में रोजाना इस्तेमाल होने वाले लोकप्रिय उबले बासमती चावल 1509 की थोक कीमत पिछले पखवाड़े में 53 रुपये से बढ़कर 59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. पूरी खबर पढ़े….

4. खरीफ 2024 में खाद्यान्न उत्पादन में 6.81 प्रतिशत की वृद्धि, चावल, मक्का, ज्वार फसलों में उच्च उत्पादन-केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 मई को हुए राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ 2025 अभियान में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने खरीफ की बुआई पूर्व  कृषि मंत्रालय की तैयारियों व रणनीतियों के बारे में जानकारी दी। पूरी खबर पढ़े….

5. अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष और भारत के किसान

Advertisement
Advertisement

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2024 में वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था। प्रस्ताव में सहकारिता वर्ष मनाने के लिए अनुशंसाएं दी गई हैं और सभी सदस्य देश संयुक्त राष्ट्र संबंधित हितधारकों को इस आयोजन का उपयोग सामाजिक और आर्थिक विकास में सहकारी समितियां के योगदान को उजागर करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

6. किसानों के लिए वरदान बना सुपर सीडर

खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए शासन द्वारा कई योजनाएं लागू की गई हैं। किसानों को आधुनिक तकनीक का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी का उदाहरण सुपर सीडर है। सुपर सीडर ट्रैक्टर के साथ जुड़कर कार्य करने वाला ऐसा यंत्र है जो नरवाई की समस्या का निदान करने के साथ-साथ बुवाई भी करता है। पूरी खबर पढ़े….

7. अश्वगंधा पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

आयुष विभाग द्वारा देवारण्य योजना के अंतर्गत “एक जिला एक औषधि अश्वगंधा” पहल के तहत अश्वगंधा की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए वन समितियों और कृषकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। पूरी खबर पढ़े….

8. किसानों के लिए तकनीकी सलाह: अरहर और कपास की बुवाई के लिए खेत की तैयारी और अच्छे बीज का चयन जरूरी

IARI की तकनीकी सलाह के अनुसार, किसान अरहर (तुअर) और कपास की बुवाई के लिए खेत की तैयारी शुरू करें। अच्छी जुताई और समतल भूमि फसल की जड़ों को बेहतर विकास के लिए अनुकूल बनाती है। किसान केवल प्रमाणित स्रोतों से उच्च गुणवत्ता वाले बीज ही खरीदें ताकि अंकुरण अच्छा हो और रोगों का खतरा कम हो। पूरी खबर पढ़े….

9. पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड के लिए उच्च उपज वाली धान किस्म DRR Paddy 100 (कमला)

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के हैदराबाद स्थित धान अनुसंधान संस्थान ICAR-IIRR द्वारा विकसित की गई नई जीनोम-एडिटेड धान किस्म DRR Paddy 100 (कमला) पूर्वी भारत के धान उत्पादक राज्यों—पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड—के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाने जा रही है। यह किस्म लोकप्रिय सांबा महसूरी (BPT 5204) पर आधारित है पूरी खबर पढ़े….

10. ट्रॉपिकल एग्रो ने धान के लिए नया कीटनाशक टैग स्टेम-ली लॉन्च किया

ट्रॉपिकल एग्रो, जो कृषि-इनपुट नवाचार में अग्रणी है, ने धान की खेती में कीट नियंत्रण के लिए एक नया उत्पाद “टैग स्टेम-ली” लॉन्च किया है। यह पेटेंटेड ग्रैन्युलर कीटनाशक भारत का पहला ऐसा उत्पाद है जिसमें तीन सक्रिय घटक – थायमेथॉक्सम 1.25%, फिप्रोनिल 1.25% और क्लोरैंट्रानिलिप्रोल 0.60% डब्ल्यूडब्ल्यू जीआर – शामिल हैं। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement
Advertisement