Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कृषकों से संवाद

09 मई 2025, नई दिल्ली: केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कृषकों से संवाद – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को उन्होंने ऋषिकेश के आइडीपीएल मैदान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लखपति दीदी एवं प्रगतिशील कृषकों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इससे पहले उन्होंने महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों, कृषि और उद्यान विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल्स का भी अवलोकन किया। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।

इस संवाद कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की कई महिलाएं और प्रगतिशील कृषक मौजूद रहे। इस दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने लखपति दीदी श्रीमती रीना रावत से संवाद किया। श्रीमती रीना स्वयं सहायता समूह चलती हैं और प्रदेश में चल रही लखपति दीदी योजना की लाभार्थी हैं।

हरिद्वार के प्रगतिशील किसान और मशरूम पालक श्री मनमोहन ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज से संवाद के दौरान बताया कि 2017 में उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर मशरूम उत्पादन शुरू किया और लोगों को रोज़गार भी दिया। श्री चौहान ने पूछा कि क्या आपकी आमदनी बढ़ी। इसके जवाब में किसान श्री मनमोहन ने उन्हें बताया कि आमदनी तो कई गुना बढ़ी हैं। बीते चार से पांच वर्षों में उन्होंने मशरूम उत्पादन में 12 से 15 करोड़ का व्यापर किया है। आज पूरे उत्तराखंड में वह मशरूम सप्लाई करते हैं और डोमिनोस जैसे बड़े ब्रांड्स भी उनसे व्यापर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके फार्म का नाम मामा भांजा फार्म हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि छोटे किसान जिनके पास सिंचित ज़मीं ढाई एकड़ और असिंचित ज़मीं पञ्च एकड़ से कम है अब उन्हें भी पीएम आवास योजना में  पक्के माकन मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हर गाँव को पक्के सड़क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए पीएम ग्रामीण सड़क योजना में  सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है जिसमें उत्तराखंड भी शामिल है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस अवसर पर राज्यसभा संसद श्री नरेश बंसल, श्रीमती कल्पना सैनी, ऋषिकेश विधायाक श्री प्रेम चंद अग्रवाल, राजपुर विधायक खाजन दास, विधायक कैंट देहरादून श्रीमती सविता कपूर, विधायक डोईवाला श्री ब्रिज भूषण गैरोला, ऋषिकेश के महापौर श्री शभु पासवास, देहरादून के महापौर श्री सौरभ थपलियाल आदि मौजूद थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com