Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: डीएपी उर्वरक I केन-बेतवा परियोजना I मक्का खेती I बायोगैस निर्माण I सौर ऊर्जा

30 दिसंबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. डीएपी की कीमतें जनवरी से बढ़ सकती हैं, किसानों पर पड़ेगा असर

 खेती में यूरिया के बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली खाद डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) की कीमतें अगले महीने बढ़ने की संभावना है। फिलहाल किसानों को 50 किलो का बैग 1350 रुपये में मिलता है, लेकिन यह दो सौ रुपये तक महंगा हो सकता है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. केन-बेतवा नदी जोड़ने की परियोजना

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

नदियों को आपस में जोड़ने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान मद्रास प्रेसीडेंसी के मुख्य अभियंता सर आर्थर कॉटन ने पहली बार 1919 में नदियों को जोड़ने का प्रस्ताव रखा था। स्वतंत्रता के बाद, लेकिन भारतीय नदियों को आपस में जोड़ने के विचार को कुछ दशक पहले एम. विश्वेश्वरैया, के.एल. राव और डी.जे. दस्तूर द्वारा स्वतंत्र रूप से पुनर्जीवित किया गया था। मंत्री केएल राव ने दक्षिण में पानी की कमी और उत्तर में बाढ़ को दूर करने के लिए 1960 में गंगा और कावेरी नदियों को जोड़ने का सुझाव दिया था। पूरी खबर पढ़े….

3. भारत में मक्का की खेती का भविष्य

हरित क्रांति के जनक, नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. नॉर्मन ई. बोरलॉग, ने कहानी कि “पिछले दो दशकों में चावल और गेहूं में क्रांति देखी गई, अगले कुछ दशकों को मक्का युग के रूप में जाना जाएगा”। भारत में मक्का की खेती, बढ़ती घरेलू मांग, निर्यात वृद्धि की संभावना और उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकारी पहलों के कारण भविष्य में एक आशाजनक व्यावसायिक अवसर प्रस्तुत करती है। पूरी खबर पढ़े….

4. खेतों से संसद तक आंदोलन: संवाद से होगा समाधान !

पूरे देश में संसद का शीतकालीन सत्र सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। पक्ष और विपक्ष दोनों और से ही छीटाकसी और आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी रहा। संसद का शीतकालीन सत्र पिछले महीने 25 नवम्बर से शुरू हुआ था और 20 दिसम्बर को संसद के दोनों सदनों की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान पूरे सत्र में कुल 20 बैठकें हुई। लोकसभा और राज्यसभा में लगभग 105 घंटे कामकाज हुआ। पूरी खबर पढ़े….

5. किसान पुत्र से किसानों के सवाल ?

सही अर्थों में यह समय देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह पर भारी है। जैसे देश के उपराष्ट्रपति ये वाक्य कुछ महत्य रखते हैं “कर दूसरे पद पर विराजमान व्यक्ति आपसे अनुरोध कर रहा है कि कुया कर मुझे बताएं कि क्या किसानों से वायदा किया गया था? वायदा क्यों नहीं निभाया गया? वायदा निभाने के लिए हम क्या कर रहे हैं? गत वर्ष भी आंदोलन था, इस वर्ष भी आंदोलन है। पूरी खबर पढ़े….

6. बायोगैस निर्माण की प्रक्रिया और उसका उपयोग

बायोगैस स्वच्छ पर्यावरण अनुकूल ईंधन है जिसे कार्बनिक अपशिष्टों के अवायवीय (वायु की अनुपस्थिति में) पाचन द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। बायोगैस में आमतौर पर 55-65 प्रतिशत मीथेन (CH4), 35-45 प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड (CO2), 0.5-1.0 प्रतिशत हाइड्रोजन सल्फाइड (H2S) और जल वाष्प के अंश होते हैं। पूरी खबर पढ़े….

7. बदलते मौसम में सतर्कता का आह्वान: किसानों को मिलेगा अतिरिक्त सहयोग

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बदलते मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को देखते हुए किसानों और नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव से फसलें प्रभावित हो रही हैं, और सरकार किसानों को हरसंभव राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। फसल क्षति की स्थिति में राहत राशि प्रदान करने के प्रावधान को सक्रिय किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….

8. पीएम सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर

पीएम सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों के लिए यह जरूरी खबर है कि यदि उन्होंने  अब तक फॉर्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण नहीं कराया है तो फौरन करा लें वरना पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले 2 हजार रुपये से आप वंचित रह जाएंगे.  फार्मर रजिस्ट्री 31 दिसंबर 2024 तक की जाएगी. रजिस्ट्रेशन करने वाले किसानों को कई अन्य फायदे भी मिलेंगे. पूरी खबर पढ़े….

9. अब सौर ऊर्जा का लिया जाएगा सहारा ग्राम पंचायतों में

पूरे प्रदेश के साथ ही जिले में भी ग्राम पंचायतों में महंगी बिजली के कारण पंचायतों का बजट बिगड़ गया है और यही कारण है कि अब पंचायतों द्वारा सौर ऊर्जा का सहारा लिया जाएगा ताकि महंगी बिजली से राहत मिल सके और जो पैसा बिजली की बचत से होगा उसे पंचायतों द्वारा संबंधित ग्रामों के विकास में लगाया जाएगा।पूरी खबर पढ़े….

10. प्याज किसानों के लिए खबर: सरकार बांग्लादेश को निर्यात के लिए 1,650 टन प्याज खरीदेगी

 सरकार की निर्यात एजेंसी नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट लिमिटेड (एनसीईएल) ने बांग्लादेश को निर्यात करने के लिए निजी व्यापारियों से 29 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज खरीदेगी। इसके लिए ट्रेडर्स से 1,650 टन प्याज की खरीद की जाएगी। यह घटनाक्रम 8 दिसंबर से 31 मार्च तक लगाए गए प्रतिबंध के बाद भारत से आधिकारिक प्याज निर्यात की बहाली का प्रतीक है। पूरी खबर पढ़े….