राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: कृषि बजट I रबी फसल I PMFAI-SML अवॉर्ड I गेहूं किस्म I नयी योजनाएं

06 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. विकास का पहला इंजन बनी कृषि, बजट को बताया संतुलित- अजय एस. श्रीराम

Advertisement
Advertisement

डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के चेयरमैन और सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर अजय एस. श्रीराम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट को संतुलित और जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट कर रियायतों और दीर्घकालिक निवेशों का एक रणनीतिक मिश्रण है, पूरी खबर पढ़े….

2. रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित

Advertisement8
Advertisement

प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने विपणन सीजन 2024-25 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। विपणन सत्र 2024-25 के लिए सभी रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य ( प्रति क्विंटल ) इस प्रकार हैं पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3. केन्द्रीय बजट में मिल सकता है किसानों को बड़ा तोहफा

केन्द्र सरकार द्वारा पेश किये जाने वाले बजट में देश के किसानों को बड़ा तोहफा मिल सकता है। यह तोहफा हो सकता है न्यूनतक समर्थन मूल्य की गारंटी को लेकर। बता दें कि केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेगी और इसमें किसानों को भी उम्मीद बंधी हुई है। पूरी खबर पढ़े….

4. शिवराज सिंह चौहान की नई योजना: ‘वाटरशेड यात्रा’ से गांवों को क्या मिलेगा?

 केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राष्ट्रीय स्तर के जन संपर्क अभियान ‘वाटरशेड यात्रा’ का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य देशभर में जल संरक्षण और मृदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। पूरी खबर पढ़े….

5. सरकार को नहीं पता कितने हैं भूमिहीन किसान, लेकिन योजनाएं जारी

Advertisement8
Advertisement

केंद्र सरकार द्वारा अब तक भूमिहीन किसानों की कोई विशेष जनगणना या सर्वेक्षण नहीं किया गया है। ऐसे में देश में बंटाई पर खेती करने वाले किसानों की सटीक संख्या उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कृषि जनगणना 2015-16 के अनुसार, देश में पूरी तरह से पट्टे पर ली गई जोतों की संख्या 5,31,285 पाई गई थी। पूरी खबर पढ़े….

6. दुबई में PMFAI-SML अवॉर्ड्स: भारत की अग्रणी कृषि कंपनियों को मिला सम्मान

PMFAI-SML वार्षिक एगकेम अवॉर्ड्स 2025 का छठा संस्करण 21 जनवरी की शाम को दुबई के ले मेरिडियन होटल और कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजित किया गया। इस समारोह में भारतीय एग्रोकेमिकल, एग्री-बायोलॉजिकल और संबंधित उद्योगों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। पूरी खबर पढ़े….

7. धानुका मैक्स-सोय (Max-Soy) खरपतवारनाशक: काम करने का तरीका, अनुमोदित फसलें, अनुशंसित मात्रा

धानुका मैक्स-सोय (Max-Soy) खरपतवारनाशक एक नया चयनात्मक खरपतवारनाशक हैं जो उगे हुये खरपतवारो का प्रभावी नियंत्रण करता है। यह नये रसायन वर्ग ऐरीलोक्सीफीनोक्सी परोपियोनेटस समूह का खरपतवारनाशक है जबकी मैक्स सल्फोनायल यूरीया समूह का खरपतवारनाशक हैं। पूरी खबर पढ़े….

8. गेहूं की दो किस्मों के क्रय-विक्रय एवं भंडारण पर प्रतिबंध

राजीव वशिष्ठ, बीज अनुज्ञापन अधिकारी एवं उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास दतिया ने  गेहूं किस्म  राज 4037/आरकेआरएस-10 मैसर्स जय माई कृषि सेवा केन्द्र, प्रो. मनीष भार्गव उनाव  रोड़, दतिया के बीज के लॉट को अमानक स्तर का पाए जाने के कारण इसके क्रय-विक्रय, भंडारण एवं  स्थानांतरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। पूरी खबर पढ़े….

9. एग्रीकल्चर लोन पर 3% ब्याज छूट, किसानों को मिलेगा 7 साल तक फायदा

कृषि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए केंद्र सरकार की एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) स्कीम के तहत किसानों को 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 3 प्रतिशत ब्याज छूट का लाभ दिया जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

10. बढ़ते हुए तापमान से गेहूं की फसल के बचाव के लिए सलाह

कलेक्टर नेहा मीना के सतत मार्गदर्शन में रबी मौसम में 2024-25 अंतर्गत फसलों की स्थिति का जायजा लेने हेतु जिला स्तरीय दल उप संचालक कृषि जिला झाबुआ श्री एन.एस. रावत के द्वारा विकासखंड राणापुर के ग्राम बन, भोडली, चुई, भुतखेड़ी एवं सारसवाट क्षेत्र में रबी फसल चना, गेहूं एवं मक्का फसलों का निरीक्षण किया गया। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement