Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

शिवराज सिंह चौहान की नई योजना: ‘वाटरशेड यात्रा’ से गांवों को क्या मिलेगा?

06 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: शिवराज सिंह चौहान की नई योजना: ‘वाटरशेड यात्रा’ से गांवों को क्या मिलेगा? – केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राष्ट्रीय स्तर के जन संपर्क अभियान ‘वाटरशेड यात्रा’ का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य देशभर में जल संरक्षण और मृदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। यात्रा के तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0) के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।

इस मौके पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी और श्री कमलेश पासवान भी मौजूद रहे। देशभर के विभिन्न राज्यों में 800 से अधिक ग्राम पंचायतों में एक साथ इस अभियान की शुरुआत हुई, जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।

शिवराज सिंह चौहान ने जल संरक्षण और मृदा प्रबंधन को भविष्य की जरूरत बताते हुए सामुदायिक भागीदारी को इस अभियान की सफलता के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा कि ‘वाटरशेड यात्रा’ स्थानीय स्तर पर जल संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने और परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद करेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

यात्रा के दौरान नए जल संरक्षण कार्यों का भूमि पूजन, पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण, वाटरशेड महोत्सव और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, वाटरशेड मार्गदर्शकों को सम्मानित किया जाएगा और लोगों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

‘वाटरशेड-जनभागीदारी प्रतियोगिता‘ की घोषणा

शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर ‘वाटरशेड-जनभागीदारी प्रतियोगिता’ की भी घोषणा की। यह प्रतियोगिता वर्ष 2025 और 2026 के लिए आयोजित की जाएगी, जिसके तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली परियोजनाओं को प्रति परियोजना 20 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए 70.80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे हर साल 177 परियोजनाएं लाभान्वित होंगी।

इस पहल का उद्देश्य जल संरक्षण को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, जन जागरूकता और समुदाय में जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।

60 से 90 दिनों तक चलेगा अभियान

‘वाटरशेड यात्रा’ के तहत 26 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 13587 गांवों को कवर किया जाएगा। इस दौरान 805 परियोजनाओं में वैन मूवमेंट किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचे।

यात्रा के अंतर्गत ‘वाटरशेड की पंचायत’ नामक गतिविधि का आयोजन होगा, जिसमें टिकाऊ मृदा और जल प्रबंधन पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, विभिन्न परियोजनाओं में 8,000 से अधिक व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने जल संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

सरकार ने इस अभियान को युवाओं तक पहुंचाने के लिए ‘माई भारत पोर्टल’ पर एक मेगा इवेंट भी बनाया है। इसमें भाग लेने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जिससे वे जल संरक्षण और श्रमदान गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित होंगे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com