किसानों के हित में बड़ा कदम: केंद्र ने पेश किया बीज विधेयक 2025 का मसौदा, कृषकों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज
14 नवंबर 2025, नई दिल्ली: किसानों के हित में बड़ा कदम: केंद्र ने पेश किया बीज विधेयक 2025 का मसौदा, कृषकों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज – केंद्र सरकार ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत बीज विधेयक 2025 का मसौदा पेश किया है। यह नया विधेयक मौजूदा बीज अधिनियम, 1966 और बीज (नियंत्रण) आदेश, 1983 का स्थान लेगा।
मसौदे का मुख्य उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती बीज उपलब्ध कराना, नकली और घटिया बीजों की बिक्री पर रोक लगाना और किसानों को होने वाले नुकसान से बचाना है। इसके अलावा, यह विधेयक नवाचार को बढ़ावा देने, बीज आयात को आसान बनाने, और बीज आपूर्ति श्रृंखला में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाता है।
बीज विधेयक 2025 में यह प्रस्ताव भी रखा गया है कि नगण्य श्रेणी के अपराधों को अपराधमुक्त किया जाएगा, ताकि व्यापार में आसानी हो और किसानों और कारोबारियों पर अनुपालन का बोझ कम हो। लेकिन गंभीर उल्लंघनों पर कड़े दंड का प्रावधान बनाए रखा गया है।
मसौदा विधेयक अब सार्वजनिक परामर्श के लिए उपलब्ध है। सभी किसानों, विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों से अनुरोध है कि वे अपने सुझाव और टिप्पणियां ईमेल के माध्यम से भेजें। प्रतिक्रियाएं 11 दिसंबर, 2025 तक jsseeds-agri[at]gov[dot]in पर भेजी जा सकती हैं।
मसौदे और प्रतिक्रिया के प्रारूप की जानकारी के लिए लोग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://agriwelfare.gov.in पर जा सकते हैं। इस विधेयक के लागू होने से किसानों को बेहतर बीज, किफायती कीमतें, और सुरक्षित कृषि उत्पादन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


