Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खरीफ बुवाई की रफ्तार पड़ी धीमी, 24 जुलाई तक 787.37 लाख हेक्टेयर में हुई बुवाई; धान-दालों का रकबा घटा

28 जुलाई 2026, नई दिल्ली: खरीफ बुवाई की रफ्तार पड़ी धीमी, 24 जुलाई तक 787.37 लाख हेक्टेयर में हुई बुवाई; धान-दालों का रकबा घटा – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में खरीफ सीजन 2026 के तहत 24 जुलाई तक 787.37 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के 826.19 लाख हेक्टेयर की तुलना में 38.82 लाख हेक्टेयर कम है। धान, दालें, श्री अन्न, तिलहन और कपास जैसी प्रमुख फसलों के रकबे में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि गन्ना और जूट-मेस्टा की बुवाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

धान और दालों की बुवाई घटी

देश में धान की बुवाई 234.43 लाख हेक्टेयर में हुई, जो पिछले साल के 240.62 लाख हेक्टेयर से 6.19 लाख हेक्टेयर कम है। वहीं दालों का रकबा 84.57 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 6.90 लाख हेक्टेयर कम है। हालांकि उड़द की बुवाई में 1.39 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

श्री अन्न और मक्का-बाजरा में सबसे ज्यादा कमी

श्री अन्न एवं मोटे अनाज की बुवाई 142.21 लाख हेक्टेयर में हुई, जो पिछले साल से 19.28 लाख हेक्टेयर कम है। सबसे अधिक गिरावट मक्का (8.36 लाख हेक्टेयर) और बाजरा (8.54 लाख हेक्टेयर) में दर्ज की गई। ज्वार और रागी का रकबा भी घटा है।

तिलहन में सोयाबीन का रकबा कम

तिलहनों की कुल बुवाई 163.54 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष से 3.45 लाख हेक्टेयर कम है। इसमें सोयाबीन का रकबा 113.65 लाख हेक्टेयर और मूंगफली का 40.20 लाख हेक्टेयर रहा। वहीं सूरजमुखी और तिल की बुवाई में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

गन्ना बढ़ा, कपास घटी

गन्ने की बुवाई 57.58 लाख हेक्टेयर में हुई, जो पिछले साल से 0.86 लाख हेक्टेयर अधिक है। जूट एवं मेस्टा का रकबा भी बढ़ा है। दूसरी ओर, कपास की बुवाई 98.72 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले साल के मुकाबले 3.99 लाख हेक्टेयर कम है।

24 जुलाई 2026 तक खरीफ फसलों की बुवाई (लाख हेक्टेयर)

फसलसामान्य क्षेत्र2025 अंतिम क्षेत्र20262025वृद्धि(+)/कमी(-)
चावल412446.7234.43240.62-6.19
दालें123.64118.9784.5791.46-6.9
अरहर44.3244.631.1735.27-4.1
उड़द29.621.2618.6717.271.39
मूंग35.4837.4526.8928.39-1.5
कुल्थी1.480.170.1470.02
मोठ9.695.087.68-2.6
अन्य दालें3.0715.662.592.7-0.11
श्री अन्न एवं मोटे अनाज182.63192.12142.21161.49-19.28
ज्वार14.4412.111.0712.45-1.38
बाजरा70.9463.849.5458.08-8.54
रागी12.0113.461.562.16-0.6
छोटे मोटे अनाज4.474.152.262.65-0.39
मक्का80.7798.6177.7986.15-8.36
तिलहन200.08196.38163.54167-3.45
मूंगफली46.7950.2940.240.77-0.58
सोयाबीन128.71123.86113.65117.24-3.59
सूरजमुखी1.20.880.890.550.34
तिल12.889.638.037.420.62
रामतिल1.010.830.090.11-0.02
अरंडी9.4910.890.610.86-0.25
अन्य तिलहन00.080.050.03
गन्ना54.258.8457.5856.720.86
जूट एवं मेस्टा6.46.066.326.190.13
कपास125.51115.298.72102.71-3.99
कुल1104.461134.27787.37826.19-38.82

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture