राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खरीफ फसलों की बुवाई धीमी, 658.19 लाख हेक्टेयर में हुई बोनी; दलहन-तिलहन के रकबे में बड़ी गिरावट

22 जुलाई 2026, नई दिल्ली: खरीफ फसलों की बुवाई धीमी, 658.19 लाख हेक्टेयर में हुई बोनी; दलहन-तिलहन के रकबे में बड़ी गिरावट – देश में खरीफ फसलों की बुवाई पिछले वर्ष की तुलना में धीमी बनी हुई है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के 17 जुलाई 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में 658.19 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई हुई है, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि तक 700.47 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी थी। यानी इस वर्ष अब तक 42.28 लाख हेक्टेयर कम क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार, धान का रकबा 166.41 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष के 167.83 लाख हेक्टेयर से 1.41 लाख हेक्टेयर कम है। वहीं दलहन की बुवाई 69.23 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष से 12.29 लाख हेक्टेयर कम है। श्री अन्न एवं मोटे अनाज का रकबा 119.03 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया, जो पिछले साल की तुलना में 15.06 लाख हेक्टेयर कम है। इसी तरह तिलहन की बुवाई 147.09 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष से 8.63 लाख हेक्टेयर कम है, जबकि कपास का रकबा भी 5.87 लाख हेक्टेयर घटकर 92.53 लाख हेक्टेयर रह गया।

हालांकि, सभी फसलों में गिरावट नहीं रही। गन्ने का क्षेत्रफल बढ़कर 57.58 लाख हेक्टेयर हो गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.86 लाख हेक्टेयर अधिक है। वहीं जूट एवं मेस्ता का रकबा भी 6.32 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष से 0.13 लाख हेक्टेयर अधिक है। 

17 जुलाई 2026 तक खरीफ फसलों के क्षेत्रफल कवरेज की प्रगति (लाख हेक्टेयर)

फसलसामान्य क्षेत्रफल (2020-21 से 2024-25)अंतिम क्षेत्रफल 202520262025अंतर (2026-25)
धान412446.7166.41167.83-1.41
दलहन (कुल)123.64118.9769.2381.52-12.29
अरहर44.3244.624.830.17-5.36
उड़द29.621.2613.5114.36-0.85
मूंग35.4837.4523.9826.94-2.97
कुलथी1.480.150.140.02
मोठ9.694.627.49-2.87
अन्य दलहन3.0715.662.162.42-0.26
श्री अन्न/मोटे अनाज (कुल)182.63192.12119.03134.09-15.06
ज्वार14.4412.18.749.99-1.25
बाजरा70.9463.839.9849.05-9.08
रागी12.0113.461.061.46-0.4
छोटे बाजरा4.474.151.372.09-0.72
मक्का80.7798.6167.8971.5-3.61
तिलहन (कुल)200.08196.38147.09155.72-8.63
मूंगफली46.7950.2934.5237.69-3.17
सोयाबीन128.71123.86106.02111.05-5.02
सूरजमुखी1.20.880.880.530.34
तिल12.889.635.125.95-0.84
नाइजर1.010.830.080.020.05
रेंड़ी9.4910.890.40.43-0.03
अन्य तिलहन00.070.050.02
गन्ना54.258.8457.5856.720.86
जूट एवं मेस्ता6.46.066.326.190.13
कपास125.51115.292.5398.4-5.87
कुल1104.461134.27658.19700.47-42.28

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक