राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारत ने 5 करोड़ कोविड जाँच की

09 सितंबर 2020, नईदिल्ली। भारत ने 5 करोड़ कोविड जाँच की कोविड महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में त्वरित और व्यापक जाँच ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत ने 5 करोड़ संचयी जाँच की संख्या को पार करते हुए आज एक और ऊँचाई को छुआ है। भारत ने जनवरी 2020 में पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी लैब में मात्र एक टैस्ट से लेकर आज 5,06,50,128 तक का मार्ग तय किया है। देश में पिछले 24 घंटों में जाँच क्षमता में वृद्धि करते हुए 10,98,621 मामलों की जाँच की गई हैं। औसत दैनिक जाँच (सप्ताह वार) में निरंतर वृद्धि का प्रदर्शन दर्ज की हैं। इसने जुलाई के तीसरे सप्ताह के (3,26,971) से सितंबर के पहले सप्ताह तक (10,46,470) 3.2 गुना वृद्धि दर्ज की गई है।

Advertisement1
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर : देश की दूसरी किसान रेल आंध्र से दिल्ली के लिए रवाना

, देश में आज 1668 प्रयोगशालाऐं हैं; इसमें सरकारी क्षेत्र में 1035 प्रयोगशालाऐं और 633 निजी प्रयोगशालाऐं शामिल है:

• वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित जाँच प्रयोगशालाएं: 846 (सरकारी: 467+निजी: 379)
• ट्रूनेट आधारित जाँच प्रयोगशालाएं: 700 (सरकारी: 534+निजी: 166)
• सीबीएनएएटी आधारित जाँच प्रयोगशालाएं: 122 (सरकारी: 34+निजी: 88)

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement