Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रीष्मकालीन फसलों की खेती में बढ़ोतरी: 81.60 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा रकबा, तिलहन-दालों में तेजी

07 मई 2026, नई दिल्ली: ग्रीष्मकालीन फसलों की खेती में बढ़ोतरी: 81.60 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा रकबा, तिलहन-दालों में तेजी – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई ने रफ्तार पकड़ी है। 1 मई 2026 तक कुल 81.60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 79.00 लाख हेक्टेयर से 2.60 लाख हेक्टेयर अधिक है। 

मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष तिलहन, मोटे अनाज (श्रीअन्न) और दालों के रकबे में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चावल के क्षेत्रफल में मामूली गिरावट देखने को मिली है। कुल मिलाकर ग्रीष्मकालीन खेती का रुझान सकारात्मक बना हुआ है और उत्पादन बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।  

चावल में हल्की गिरावट, दालों में बढ़त

चावल का रकबा 31.05 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया, जो पिछले साल की समान अवधि के 32.42 लाख हेक्टेयर से 1.36 लाख हेक्टेयर कम है। वहीं दालों का कुल रकबा 23.49 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष से 0.73 लाख हेक्टेयर अधिक है। दालों में मूंग का क्षेत्र लगभग स्थिर रहा, जबकि उड़द में 0.62 लाख हेक्टेयर की उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मोटे अनाज और मक्का में बढ़ी बुवाई

श्रीअन्न (मोटे अनाज) का कुल क्षेत्रफल 16.01 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो पिछले वर्ष से 1.77 लाख हेक्टेयर अधिक है। इसमें मक्का का योगदान सबसे ज्यादा रहा, जहां 1.50 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बाजरा, ज्वार और रागी में भी हल्की वृद्धि देखी गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

तिलहन फसलों में मजबूत वृद्धि

तिलहन फसलों का कुल रकबा 11.04 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष से 1.47 लाख हेक्टेयर अधिक है। इसमें मूंगफली की बुवाई में 1.31 लाख हेक्टेयर की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है। सूरजमुखी और तिल के क्षेत्र में भी वृद्धि देखने को मिली है।

ग्रीष्मकालीन फसलों का क्षेत्रफल (लाख हेक्टेयर में) 

क्र.सं.फसलेंसामान्य क्षेत्रफलअंतिम क्षेत्रफल 2025चालू वर्ष 2026पिछले वर्ष समान अवधि 2025वृद्धि/कमी
1चावल31.4933.2831.0532.42-1.36
2दालें23.427.0723.4922.760.73
 मूंग20.4423.4918.9919-0.01
 उड़द2.963.584.23.580.62
 अन्य दालें0–0.30.190.11
3श्रीअन्न/मोटे अनाज12.0814.0616.0114.251.77
 ज्वार0.340.360.370.360.01
 बाजरा4.435.25.45.20.2
 रागी0.31–0.220.160.06
 स्मॉल मिलेट्स0.02–0.030.030
 मक्का6.988.5108.51.5
4तिलहन8.49.5111.049.581.47
 मूंगफली3.44.25.514.21.31
 सूरजमुखी0.340.350.390.350.04
 तिल4.664.965.074.960.11
 अन्य तिलहन0–0.070.060
कुल 75.3783.9281.6792.6

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture