सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

PM किसान की 22वीं किस्त से पहले जरूरी अपडेट, OTP आधारित e-KYC नहीं कराई तो अटक सकता है भुगतान

09 जनवरी 2026, नई दिल्ली: PM किसान की 22वीं किस्त से पहले जरूरी अपडेट, OTP आधारित e-KYC नहीं कराई तो अटक सकता है भुगतान – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत लाभ पाने वाले करोड़ों किसानों के लिए सरकार ने एक अहम सूचना जारी की है। योजना की 22वीं किस्त मार्च–अप्रैल 2026 के बीच जारी होने की संभावना है, लेकिन इससे पहले किसानों को OTP आधारित e-KYC पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि किसान समय रहते e-KYC नहीं कराते हैं, तो उनकी किस्त रोकी जा सकती है।

किसानों को मिलते हैं सालाना 6,000 रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख किसान कल्याण योजना है। इसके अंतर्गत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाती है। प्रत्येक किस्त 2,000 रुपये की होती है।

सरकार ने क्यों अनिवार्य की e-KYC?

सरकार का उद्देश्य योजना में पारदर्शिता बनाए रखना और अपात्र लाभार्थियों को योजना से बाहर करना है। इसी कारण अब सभी किसानों के लिए eKYC अनिवार्य कर दी गई है। बिना e-KYC के किसान अगली किस्त का लाभ नहीं ले सकेंगे।

OTP आधारित e-KYC की सुविधा शुरूकिसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने OTP आधारित e-KYC प्रक्रिया शुरू की है। यह सुविधा अब PM किसान पोर्टल पर उपलब्ध है, जिससे किसान घर बैठे आसानी से e-KYC पूरी कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

OTP आधारित e-KYC कैसे करें? जानें आसान प्रक्रिया

OTP आधारित e-KYC करने के लिए किसान के पास आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है। सबसे पहले PM-KISAN पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाएं। फिर होमपेज पर e-KYC विकल्प पर क्लिक करें। यहां अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज कर सबमिट करें, जिसके बाद आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Advertisement
Advertisement

PM किसान योजना के लिए पात्रता शर्तें

-आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए
-किसान के पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए
-आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य
-सरकारी कर्मचारी, आयकर दाता और 10,000 रुपये से अधिक पेंशन पाने वाले पात्र नहीं
-संस्था या ट्रस्ट की भूमि रखने वाले किसान योजना के पात्र नहीं

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, भूमि स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज और नागरिकता का प्रमाण।

समय रहते e-KYC कराने की अपील

सरकार ने सभी पंजीकृत किसानों से अपील की है कि वे 22वीं किस्त जारी होने से पहले e-KYC अवश्य पूरी कर लें, ताकि भुगतान में किसी प्रकार की समस्या न हो। समय पर e-KYC कराने से किसान बिना रुकावट योजना का लाभ ले सकेंगे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement