इफको अध्यक्ष श्री संघानी ग्लोबल बोर्ड के निर्देशक निर्वाचित
23 सितंबर 2026, नई दिल्ली: इफको अध्यक्ष श्री संघानी ग्लोबल बोर्ड के निर्देशक निर्वाचित – अंतरराष्ट्रीय सहकारिता आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में इफको के अध्यक्ष श्री दिलीप संघाणी को इंटरनेशनल कोऑपरेटिव एलायंस के ग्लोबल बोर्ड आफ डायरेक्टर्स में निदेशक के रूप में निर्वाचित किया गया है । श्री संघाणी के विजेता घोषित होते ही पनामा में उपस्थित भारतीय सहकारी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई ।
सभी सदस्यों ने एक स्वर में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे से पूरे सभागार को गूंजायमान कर दिया । पनामा सिटी में आयोजित महासभा के दौरान हुए चुनाव में श्री संघाणी की जीत को भारत के विशाल सहकारिता आंदोलन के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। यह उपलब्धि वैश्विक सहकारिता जगत में भारत की बढ़ती भूमिका, प्रभाव और नेतृत्व को सशक्त करती है । श्री संघाणी पिछले कई दशकों से सहकारीता क्षेत्र से जुड़े हुए हैं । किसानों,ग्रामीण अर्थव्यवस्था , सहकारी संस्थानों के सशक्तिकरण के लिए निरन्तर कार्य करते रहे हैं ।
इंटरनेशनल कोऑपरेटिव एलाइंस विश्व का प्रमुख वैश्विक सहकारी संगठन है जो विभिन्न देशों और क्षेत्रों की सहकारी संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करता है । ग्लोबल बोर्ड में भारत का प्रतिनिधित्व होने से भारतीय सहकारिता आंदोलन की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंच पर और मजबूती मिलेगी । श्री संघाणी की जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सहकार से समृद्धि के विजन तथा भारत के सहकारिता आंदोलन की वैश्विक स्वीकारता को भी दर्शाती है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


