राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

डिजिटल एग्री मिशन से किसानों को मिलेगा नई टेक्नालाजी का लाभ : श्री तोमर

25 जनवरी 2023, भोपाल: डिजिटल एग्री मिशन से किसानों को मिलेगा नई टेक्नालाजी का लाभ : श्री तोमर – इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का भोपाल में  समापन  करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का तेजी से विकास हो रहा है। हर क्षेत्र में इसकी उपयोगिता बढ़ी है। यह क्षेत्र केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विज्ञान भारती, राज्य सरकार, केंद्र सरकार ने मिलकर देशभर के विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों व स्टार्टअप्स के लिए इस आयोजन के माध्यम से एक सक्षम मंच उपलब्ध कराया। फेस्टिवल में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं व युवाओं को आमंत्रित किया गया। उन्होनें कहा कि हमारा देश, युवा देश है। युवा ऊर्जा ही हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है। श्री तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र में भी टेक्नालॉजी की वजह से काम करना आसान हो गया है, नुकसान कम हो रहा है और समय की बचत हो रही है। ड्रोन टेक्नालॉजी का उपयोग किसानों के लिए सुलभ किया जा रहा है। डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के माध्यम से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। कृषि क्षेत्र में जिस प्रकार से अनुसंधान हो रहे है, उसके आधार पर हम कह सकते हैं कि आने वाले कल में तकनीक का इस्तेमाल करते हुए भारत अपनी उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ाएगा। अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ दुनिया के प्रति दायित्व का निर्वहन करने में भी सफल होगा।

Advertisement1
Advertisement

श्री तोमर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता को इस बात से भी समझा जा सकता है कि तत्कालीन पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था और प्रधानमंत्री रहते श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे विज्ञान से जोड़ा और अब श्री मोदी ने जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान के साथ जय अनुसंधान को भी जोड़ दिया है।
मघ्य प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने भी इस समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव डा. चंद्रशेखर, अंतरिक्ष विभाग के सचिव श्री एस. सोमनाथ, विज्ञान भारती के महासचिव श्री सुधीर भदौरिया, मघ्य प्रदेश शासन के सचिव श्री निकुंज श्रीवास्तव, डॉ. सुधांशु वृत्ति, डा. अनिल कोठारी भी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement