Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भाकृअनुप के महानिदेशक डॉ. पाठक एनबीएफजीआर में

19 अप्रैल 2024, लखनऊ: भाकृअनुप के महानिदेशक डॉ. पाठक एनबीएफजीआर में – डॉ. हिमांशु पाठक, सचिव (डेयर) एवं महानिदेशक (भाकृअनुप) का भाकृअनुप-केन्द्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीएफजीआर) में गत 14 अप्रैल को  आगमन हुआ।  डॉ. पाठक ने संस्थान द्वारा मत्स्य प्रजातियों के अन्वेषण एवं लक्षण वर्णन के माध्यम से देश में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने तथा प्राकृतिक आवासों में मत्स्य प्रजातियों के संरक्षण सहित अन्य अनुसंधान कार्यक्रमों के विस्तार का जायजा लियाI महानिदेशक ने देश के किसानों एवं युवाओं की आजीविका सुरक्षा हेतु मछली पालन व इससे जुड़े अन्य व्यवसायों को अपनाने हेतु सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। डॉ. पाठक द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत देश में मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए मत्स्य पालकों व उद्यमियों को दिये जाने वाले अनुदानों के बारे में भी जानकारी साझा की गई।

महानिदेशक ने एनबीएफजीआर परिसर के गंगा एक्वेरियम में उत्तर प्रदेश की राजकीय मछली ‘चिताला’ का अनावरण कर वैज्ञानिकों के माध्यम से सेंट्रल एक्वेरियम एवं तालाब में रिलीज़ भी किया। इस अवसर पर गंगा एक्वेरियम का ट्रेड मार्क, मछलियों के डीएनए बारकोड पर पुस्तक का विमोचन के साथ-साथ क्रस्टेशियन प्रजातियों के पहचान हेतु ऑनलाइन डेटाबेस का भी विमोचन किया गया।

डॉ. उत्तम कुमार सरकार, निदेशक (एनबीएफजीआर) ने संस्थान की गतिविधियों एवं अनुसंधान परियोजनाओं की प्रगति से संबन्धित विचार साझा किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर लखनऊ स्थित भाकृअनुप संस्थानों के निदेशकगण, डॉ. आर. विश्वनाथन, डॉ. टी. दामोदरन सहित एनबीएफजीआर के समस्त वैज्ञानिक एवं विभिन्न अनुभागों के प्रभारी उपस्थित रहे |

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)