Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आईसीएआर ने लिया बड़ा फैसला, कृषि विश्वविद्यालयों के UG कोर्सेज में CUET स्कोर से होगा एडमिशन

07 मार्च 2023, नई दिल्ली: आईसीएआर ने लिया बड़ा फैसला, कृषि विश्वविद्यालयों के UG कोर्सेज में CUET स्कोर से होगा एडमिशन – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के तहत कृषि विश्वविद्यालयों में कृषि और संबद्ध विज्ञान में स्नातक डिग्री कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को प्रवेश लेने के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट सीयूईटी-यूजी (CUET-UG) की परीक्षा देनी होंगी।

आईसीएआर ने निर्णय लिया है कि अब तक आईसीएआर-एआईईईए के माध्यम से किए जाने वाले निर्दिष्ट यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा सीयूईटी-यूजी (CUET-UG) के माध्यम से किया जाएगा। इसलिए शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए 20 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटे की सीटों के लिए कृषि और संबद्ध विषयों में यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई आईसीएआर-एआईईईए (यूजी) नहीं होगा।

यूजी पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि

कृषि विश्वविद्यालयों में सीयूईटी-यूजी 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू हो गई हैं। वहीं आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 12 मार्च रात 9 बजे तक हैं। इसके अलावा शुल्क भुगतान के सफल लेनदेन की विलंब तिथि भी 12 मार्च 2023 हैं। जबकि सीयूईटी-यूजी की परीक्षांए 21 मई के बाद आयोजित की जायेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आईसीएआर-(यूजी) -2023 के मुताबिक अब कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश सीयूईटी के जरिए दिया जाएगा। ऐसे में जो छात्र एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज के यूजी कोर्सेज में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। या विद्यार्थी आईसीएआर की वेबसाइट www.icar.org.in  पर जाकर परीक्षा संबंधी जैसे उम्र, उत्तीर्ण  होने व परीक्षा में शामिल होने के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

CUET UG 2023 के संबंध में अधिक जानकारी के लिए या आवेदन के लिए, उम्मीदवार NTA हेल्प डेस्क 011-40759000 / 011- 62227700 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे सीयूईटी-यूजी 2023 के संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट (एस) www.nta.ac.in और https://cuet.samarth.ac.in के संपर्क में रहें।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (06 मार्च 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )