Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

डिजिटल बाजार से बदली तस्वीर: NE-RACE पोर्टल से सशक्त हुए उत्तर-पूर्वी किसान, सिक्किम में दिखा असर

06 फरवरी 2026, नई दिल्ली: डिजिटल बाजार से बदली तस्वीर: NE-RACE पोर्टल से सशक्त हुए उत्तर-पूर्वी किसान, सिक्किम में दिखा असर – पूर्वोत्तर क्षेत्र के किसानों को डिजिटल बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किया गया पूर्वोत्तर क्षेत्र कृषि-वस्तु ई-कनेक्ट (NE-RACE) पोर्टल अब पूरी तरह से चालू हो चुका है। यह पोर्टल पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) के किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (FPO), स्वयं सहायता समूहों (SHG) और सहकारी समितियों को देशभर के खरीदारों से सीधे जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

हजारों किसान-खरीदार जुड़े, करोड़ों का हुआ लेन-देन

23 जनवरी, 2026 तक NE-RACE पोर्टल से 6,807 विक्रेता/किसान/किसान उत्पादक कंपनियां और 735 खरीदार जुड़ चुके हैं। पोर्टल पर 1,797 कृषि-वस्तुएं सूचीबद्ध की गई हैं। इसके माध्यम से अब तक ₹895.56 लाख रुपए का लेन-देन हो चुका है, जिससे किसानों को बेहतर बाजार और उचित मूल्य मिलने में मदद मिली है।

सिक्किम में NE-RACE का खास प्रभाव

NE-RACE प्लेटफॉर्म ने सिक्किम सहित सभी उत्तर-पूर्वी राज्यों के किसानों को राष्ट्रीय बाजारों तक मजबूत पहुंच प्रदान की है। पोर्टल के माध्यम से सिक्किम के खरीदारों ने ₹54.40 लाख रुपए मूल्य की 130 मीट्रिक टन कृषि उपज की खरीद की है। इससे राज्य के किसानों को बिचौलियों पर निर्भर हुए बिना सीधे खरीदार तक अपनी उपज बेचने का अवसर मिला है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

251 किसान पोर्टल से जुड़े, मिल रही निरंतर सहायता

सिक्किम में किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए बहुभाषी हेल्पडेस्क और हेल्पलाइन सेवाएं संचालित की जा रही हैं। 23 जनवरी, 2026 तक सिक्किम के 251 किसान NE-RACE पोर्टल से जुड़ चुके हैं। ये सेवाएं किसानों को पंजीकरण, उत्पाद सूचीकरण और लेन-देन से जुड़ी जानकारी एवं तकनीकी सहायता प्रदान कर रही हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आउटरीच कार्यक्रमों से बढ़ी भागीदारी

राज्य में किसानों की भागीदारी बढ़ाने के लिए अब तक पांच आउटरीच और ऑनबोर्डिंग कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही, बाजार पहुंच को और मजबूत करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता बैठकों का भी आयोजन किया जा रहा है।

रसद और समन्वय में भी मिल रहा सहयोग

NE-RACE प्लेटफॉर्म खरीदार और विक्रेता के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ बहुभाषी हेल्पडेस्क, फील्ड स्तर की सहायता और राज्य समन्वयकों के माध्यम से किसानों को रसद संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान करता है। राज्य समन्वयक किसानों को प्लेटफॉर्म से जोड़ने, परिचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और प्रभावी संवाद में मदद कर रहे हैं।

डिजिटल बाजार से किसानों की तैयारी मजबूत

इन सभी प्रयासों का उद्देश्य सिक्किम और पूरे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के किसानों की डिजिटल बाजार तक पहुंच को मजबूत करना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए तैयार करना है। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने यह जानकारी राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture