Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने किया कृषि मेघ का शुभारंभ

12 अगस्त 2020, नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने किया कृषि मेघ का शुभारंभ – श्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, मंत्री ने 11 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आभासी कृषि मेघ (एन. ए. आर. ई. एस. क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज) का शुभारंभ किया। श्री तोमर ने कहा कि इस कृषि मेघ के पास नवीनतम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)/डीप लर्निंग सॉफ्टवेयर/टूल किट हैं जो छवि विश्लेषण तथा पशुधन में रोग की पहचान आदि के माध्यम से गहन शिक्षण आधारित अनुप्रयोगों के निर्माण और तैनाती के लिए हैं। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि यह परियोजना डिजिटल इंडिया की दिशा में एक कदम है जो किसानों, अनुसंधानकर्ताओं, छात्रों और नीति निर्माताओं के लिए एक बेहतर मंच साबित होगा।

इस मौके पर श्री पुरुशोत्तम रूपाला और  श्री कैलाश चौधरी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भी मौजूद रहे । डॉ. त्रिलोचन महापात्र, महानिदेशक (भा.कृ.अनु.प.) एवं सचिव (कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग) ने कहा कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की दिशा में शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में ज्यादा-से-ज्यादा आईटी के इस्तेमाल को संभव बनाने में यह परियोजना महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस एकीकृत परियोजना के फायदों को रेखांकित करते हुए कहा कि आने वाला समय डेटा का होगा। डॉ. आर. सी. अग्रवाल, उप महानिदेशक (शिक्षा), भाकृअनुप ने परियोजना की पृष्ठभूमि से अवगत कराया। डॉ. एडवर्ड विलियम, विश्व बैंक ने कहा कि कृषि शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में यह परियोजना परिवर्तक के तौर पर अपनी भूमिका निभाएगा।

इस मौके पर श्री बिम्बाधर प्रधान, विशेष सचिव एवं वित्त सलाहकार (भा.कृ.अनु.प.), संजय कुमार सिंह, अतिरिक्त सचिव (कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग) एवं सचिव (भा.कृ.अनु.प.) सहित भाकृअनुप के उपमहानिदेशकों, अधिकारियों, संस्थानों के निदेशकों, केवीके के वैज्ञानिकों और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile