Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कैबिनेट ने रबी सीजन के लिए फर्टिलाइजर पर सब्सिडी को दी मंजूरी

28 अक्टूबर 2023, नई दिल्ली: कैबिनेट ने रबी सीजन के लिए फर्टिलाइजर पर सब्सिडी को दी मंजूरी – कैबिनेट के 29 मंत्रियों वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फॉस्फेटिक और पोटाश (पीएंडके) उर्वरकों पर रबी सीजन 2023-24 के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरें तय करने के लिए उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी हैं। रबी सीजन 1 अक्टूबर से 31 मार्च 2024 तक माना जाता है।

2023-24 के रबी सीज़न के लिए पीएंडके सब्सिडी (एनबीएस) दरें
वर्षNPKS
2022-2398.0266.9323.656.12
2023-2447.0220.822.381.89
वृध्दि-52%-69%-90%-69%
कैबिनेट ने रबी सीजन के लिए फर्टिलाइजर पर सब्सिडी को दी मंजूरी

आगामी रबी सीजन 2023-24 में एनबीएस पर 22,303 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।

किसानों को सस्ती कीमतों पर इन उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रबी 2023-24 (1 अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक लागू) के लिए अनुमोदित दरों के आधार पर पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फ़ायदे:

किसानों को रियायती, किफायती और उचित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उर्वरकों और इनपुट की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में हालिया रुझानों को देखते हुए पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी को तर्कसंगत बनाना।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)