Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

राजस्थान के किसानों को बड़ा तोहफा! केंद्र ने ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ योजना की बढ़ाई राशि, अब मिलेगी 40 फीसदी रकम  

28 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: राजस्थान के किसानों को बड़ा तोहफा! केंद्र ने ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ योजना की बढ़ाई राशि, अब मिलेगी 40 फीसदी रकम – केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषि भवन में मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।  

सिंचाई योजना में अब 40% तक फंड मिलेगा

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सुझाव पर राजस्थान के कम उत्पादकता वाले 8 जिलों को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में शामिल करने का हमने फैसला किया है। साथ ही ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई योजना में भी राजस्थान को 20% की जगह 40% तक राशि बढ़ाने का निर्णय लिया है और प्रदेश में सिंचाई हेतु टांकों की व्यवस्था को जारी रखने का फैसला किया गया है।

किसान हित में कई अहम फैसले लिए

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बैठक में राजस्थान में खाद की आवश्यकता, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण सहित पीएम जनमन योजना के राज्य में क्रियान्वयन पर भी व्यापक चर्चा हुई। इसके साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन की उप-योजनाओं में तारबंदी कार्यक्रम को शामिल रखने तथा दलहन उप-योजना के अंतर्गत कांटेदार तारबंदी पर अनुदान स्वीकृति जैसे किसान हितैषी विषयों पर सार्थक निर्णय लिए गए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि दलहन आत्मनिर्भरता मिशन और पीएम धन-धान्य कृषि योजना के त्वरित क्रियान्वयन पर भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य के सहयोग से इन दोनों ही योजनाओं का अधिकतम लाभ किसानों को पहुंचे इसके लिए कृषि मंत्रालय पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई देता हूं कि वे राजस्थान के विकास और जनता के कल्याण के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं और भारत सरकार की योजनाओं का भी प्रभावी क्रियान्वयन किया है।

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में कृषि मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से हमारी सरकार खेती के उन्नयन और किसान कल्याण के प्रति पूर्णत: संकल्पित है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture