Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

इफको-आईपीएल का विक्रेता प्रशिक्षण

1 जनवरी 2023, भोपाल । इफको-आईपीएल का विक्रेता प्रशिक्षण –  इफको के द्वारा आईपीएल के सहयोग से आईपीएल के उर्वरक विक्रेता बंधुओं के लिए नैनो यूरिया तरल उर्वरक पर आधारित विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बैतूल, हरदा होशंगाबाद, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन एवं भोपाल  जिले से पधारे 50 उर्वरक विक्रेता बंधुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बहादुर राम   राज्य विपणन प्रबंधक,  इफको, विशिष्ट अतिथि के रूप में  श्री नितेश शर्मा  रीजनल मैनेजर आईपीएल, डॉ. डी. के. सोलंकी मुख्य प्रबंधक कृषि सेवाएं इफको एवं श्री आरकेएस राठौर  मुख्य विपणन प्रबंधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री संजीव सिंह क्षेत्र प्रबंधक, इफको भोपाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में  आईपीएल  के क्षेत्रीय अधिकारी श्री मनोज रघुवंशी भोपाल,   श्री अमितेश मिश्रा होशंगाबाद एवं अंकित डाबर एजीटी इफको ने भी सहभागिता की।

महत्वपूर्ण खबर:उर्वरक अमानक घोषित, क्रय- विक्रय प्रतिबंधित

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile