Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

ट्रैक्टर से बिजली उत्पादन की पहल

(दिलीप  दसौंधी ,मंडलेश्वर )

30 जून 2022, ट्रैक्टर से बिजली उत्पादन की पहल – निमाड़ के किसान इन दिनों बारिश की लम्बी खेंच से यूँ ही परेशान हैं, उस पर गांवों में 10  घंटे बिजली की आपूर्ति होने से किसानों का सिंचाई का समय गड़बड़ा गया है। इन हालातों को देखते हुए  खरगोन जिले के ग्राम पथराड़ के किसान श्री गणेश पाटीदार ने बिजली संकट से निजात पाने के लिए ट्रैक्टर से बिजली उत्पादन करने की क्षेत्र में नई पहल की है ,जो चर्चा का विषय बनी हुई है।

किसान श्री गणेश पाटीदार ने कृषक जगत को बताया कि गांव में बिजली सुबह 4 से 8 और दोपहर को 3 से रात को 9 बजे तक दी जाती है। इससे सिंचाई कार्य का समय गड़बड़ा जाता है , इसलिए ट्रैक्टर से बिजली उत्पादन का प्रयोग किया गया है।  इसके लिए घर में रखे पुराने आर्मेचर का उपयोग किया गया है , जिससे 440 वाल्ट बिजली पैदा होती है। इस बिजली से मोटर चलाकर खेत में 15 एकड़ में लगी खरीफ की मक्का /कपास  की फसल में सिंचाई की जा रही है। ट्रैक्टर से बिजली बनाने में ढाई लीटर /घंटा डीज़ल की खपत होती है। वैसे ट्रैक्टर को 10 घंटे निरंतर चलाकर बिजली बनाई जा सकती है , लेकिन 6 घंटे बाद बिजली आ जाने पर इसे बंद कर दिया जाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: मोदी सरकार द्वारा 63,000 पैक्स के कम्प्यूटरीकरण का महत्वपूर्ण निर्णय

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें