Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

महिंद्रा ट्रैक्टर  ने जून 2023 के दौरान भारत में 43,364 ट्रैक्टर बेचे

07 जुलाई 2023, नई दिल्ली: महिंद्रा ट्रैक्टर  ने जून 2023 के दौरान भारत में 43,364 ट्रैक्टर बेचे – हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) ने जून 2023 की अपने ट्रैक्टर बिक्री की सेल्स रिपोर्ट जारी की हैं। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने घरेलू और निर्यात में बाजार में कुल 44,478 ट्रैक्टरों की बिक्री की हैं,  जोकि वर्ष 2022 की समान अवधि के मुकाबले 6 प्रतिशत अधिक हैं। कंपनी ने पिछले साल जून 2022 में 41,848 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। जून महीने का निर्यात 1,114 इकाई रहा हैं।

वही कंपनी ने जून 2023 में घरेलू बिक्री में कुल 43,364 ट्रैक्टरों को बेचा हैं, जबकि जून 2022 में 39,825 ट्रैक्टर बेचे थे। घरेलू बाजार में कंपनी ने जून 2023 में 9 प्रतिशत अधिक ट्रैक्टरों की बिक्री की हैं।

प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के प्रेसिडेंट श्री  हेमंत सिक्का ने कहा, “हमने पिछले वर्ष की तुलना में 9% की वृद्धि के साथ जून 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 43,364 ट्रैक्टर बेचे हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन में देरी हुई, लेकिन जून के अंतिम सप्ताह में यह तेजी से आगे बढ़ा और अब पूरे देश में फैल गया है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है और खरीफ की बुआई में मदद मिली है। आज की तारीख में, ख़रीफ़ फसलों की कुल बुआई का रकबा पिछले साल के रकबे से आगे है और तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है।इसके अलावा, रिकॉर्ड रबी फसलें, सभी खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि के साथ सरकारी समर्थन और किसानों के लिए व्यापार की शर्तों में सुधार सकारात्मक कारक हैं जिनसे आगे चलकर ट्रैक्टर मांग को समर्थन मिलने की उम्मीद है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
महिंद्रा टैक्टर डिवीजन – ट्रैक्टर विक्री जून 2023
कृषि उपकरण क्षेत्र सारांशजून 2023-24जून 2022-23परिवर्तन प्रतिशतअप्रैल-जून F24अप्रैल-जून F23परिवर्तन प्रतिशत
घरेलू43,36439,8259%1,11,8751,13,383-1%
निर्यात1,1142,023-45%3,1345,126-39%
कुल44,47841,8486%1,15,0091,18,509-3%
महिंद्रा ट्रैक्टर  ने जून 2023 के दौरान भारत में 43,364 ट्रैक्टर बेचे

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें