Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

यूपी में कृषि यांत्रिकरण योजना, सरकार ने की एडवाइजरी जारी

06 अगस्त 2025, भोपाल: यूपी में कृषि यांत्रिकरण योजना, सरकार ने की एडवाइजरी जारी – यूपी में सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है और इन्हीं में से एक है प्रमुख कृषि यांत्रिकरण योजना। यह योजना  फायदेमंद और कृषक उन्मुख योजना है। इससे किसानों को अपने फसलों की उत्पादकता बढ़ाने, समय की बचत और लागत कम करने में मदद मिलती है। सरकार कई योजनाओं के तहत आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान देती है।

सरकार ने कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं, जैसे- सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेज्ड्यू इत्यादि। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि अनुदान के लिए कई सावधानियों को ध्यान में रखते हुए लाभ जरूर पाएं और फसलों में कम लागत पर समय को बचाकर ज्यादा से ज्यादा उत्पादन पा सकते हैं। इनमें किसानों को आधुनिक उन्नत कृषि यंत्रों पर सत्यापन के बाद डीबीटी के जरिए कृषि विभाग द्वारा अनुदान प्रदान किया जाता है। समस्त योजनाओं का फायदा केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही पा सकेगा, इसलिए किसानों को कृषि यंत्रों की बुकिंग, अन्य निर्धारित प्रक्रिया व उससे सम्बंधित सावधानियों को लेकर कृषि विभाग जागरुक कर रहा है।

 रजिस्टर्ड फर्म से ही करें खरीद

कृषि विभाग के मुताबिक इस समय सब मिशन आन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत किसानों द्वारा कृषि यंत्रों की बुकिंग की गई है, जिसे ई-लाटरी के माध्यम से टोकन कन्फर्मेशन की कार्यवाही की जा रही है।  कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि यंत्रों की खरीद उन्हीं फर्म से करें, जो फर्म पोर्टल पर पंजीकृत हो। इसके अलावा अन्य किसी भी निर्माता कंपनियों, डिस्ट्रीब्यूटर और  डीलर  से खरीदे गए यंत्रों पर अनुदान देय नहीं होगा। यंत्र खरीदते समय किसान फर्म/डीलर का विवरण पोर्टल पर जरूर फीड करें।  कृषि यंत्रों की खरीद के समय सम्बन्धित फर्म से ई-वे बिल जरूर लें। यंत्रों पर सीरियल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज होना चाहिए। कृषि यंत्रों की खरीद के लिए फर्म को लागत का कम से कम 50% धनराशि का भुगतान लाभार्थी के खुद के खाते से ही किया जाना अनिवार्य है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com