Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2023: ट्रैक्टर बिक्री में 11% की वृद्धि, 24 हजार से अधिक ट्रैक्टर बिके

02 अगस्त 2023, नई दिल्ली: महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2023: ट्रैक्टर बिक्री में 11% की वृद्धि, 24 हजार से अधिक ट्रैक्टर बिके – महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) ने हाल ही में जुलाई 2023 की अपने ट्रैक्टर बिक्री की सेल्स रिपोर्ट जारी की हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने घरेलू और निर्यात में बाजार में कुल 25,175 ट्रैक्टरों की बिक्री की हैं, जोकि वर्ष 2022 की समान अवधि के मुकाबले 8 प्रतिशत अधिक हैं। कंपनी ने पिछले साल जुलाई 2022 में 23,307 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। वही इस वर्ष जुलाई महीने का निर्यात 1,007 इकाई रहा हैं।

घरेलू बाजार में 11% की वृद्धि

वही कंपनी ने जुलाई 2023 में घरेलू बिक्री में कुल 24,168  ट्रैक्टरों को बेचा हैं, जबकि जुलाई 2022 में 21,684 ट्रैक्टर बेचे थे। घरेलू बाजार में कंपनी ने जुलाई 2023 में 11 प्रतिशत अधिक ट्रैक्टरों की बिक्री की हैं।

आने वाले महीने में और भी बढ़ सकती हैं ट्रैक्टरों की मांग

प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष श्री  हेमंत सिक्का ने कहा, “हमने पिछले वर्ष की तुलना में 11% की वृद्धि के साथ जून 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 24,168 ट्रैक्टर बेचे हैं। पूरे देश में इस बार जुलाई के महीने में भरपूर बारिश हुई हैं, और इससे खरीफ की बुआई में तेजी लाने में मदद मिली है। इस साल ख़रीफ़ फसल की कुल बुआई पिछले साल से आगे है, धान और तिलहन सहित अधिकांश प्रमुख फसलों की बुआई में सुधार हुआ है, हालाँकि दालों की बुआई अभी भी पिछड़ रही है। व्यापार की शर्तें अब किसानों के पक्ष में हैं, इनपुट लागत में लगातार कमी आ रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भावनाएं सकारात्मक हैं और इससे आने वाले महीनों में मांग को समर्थन मिलने की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
महिंद्रा टैक्टर डिवीजन – ट्रैक्टर बिक्री जुलाई 2023
कृषि उपकरण क्षेत्र सारांशजुलाई 2023-24जुलाई 2022-23परिवर्तन प्रतिशतजून-जुलाई F24जून-जुलाई F23परिवर्तन प्रतिशत
घरेलू24,16821,68411%1,36,0431,35,0671%
निर्यात1,0071,623-38%4,1416749-39%
कुल25,17523,3078%1,40,1841,41,816-1%
महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2023: ट्रैक्टर बिक्री में 11% की वृद्धि, 24 हजार से अधिक ट्रैक्टर बिके

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें