Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि यंत्र मल्टीक्रॉप थ्रेशर/ एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर के लिए 7 जनवरी तक आवेदन करें      

05 जनवरी 2024, भोपाल: कृषि यंत्र मल्टीक्रॉप थ्रेशर/ एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर के लिए 7 जनवरी तक आवेदन करें – संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी , मध्यप्रदेश शासन, भोपाल द्वारा 29 दिसंबर 2023 दोपहर 12 बजे  से 07 जनवरी 2024 तक कृषि यंत्र मल्टीक्रॉप थ्रेशर/ एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर(35 बी.एच.पी से अधिक एवं क्षमता 4 टन/घंटा तक), मल्टीक्रॉप थ्रेशर/ एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर(35 बी.एच.पी से अधिक एवं क्षमता 4 टन/घंटा से अधिक) एवं रिवर्सिबल प्लाऊ/मैकेनिकल/हाइड्रोलिक के आवेदन पोर्टल पर आमंत्रित किये जा रहे हैं। इच्छुक कृषक आवेदन करने हेतु निर्धारित धरोहर राशि का भुगतान Online Payment Gateway के माध्यम से कर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध दिनांक 11 जनवरी 2024 को लॉटरी संपादित की जावेगी।

धरोहर राशि – मल्टीक्रॉप थ्रेशर/ एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर(35 बी.एच.पी से अधिक – क्षमता 4 टन/घंटा तक)- धरोहर राशि रु.5000/- मल्टीक्रॉप थ्रेशर/ एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर(35 बी.एच.पी से अधिक – क्षमता 4 टन/घंटा से अधिक)- धरोहर राशि रु.10,000 /- रिवर्सिबल प्लाऊ/मैकेनिकल/हाइड्रोलिक- धरोहर राशि रु.5000 /-

नोट– पोर्टल पर लॉटरी उपरांत जिन आवेदकों के नाम कंफर्म या प्रतीक्षा सूची में होंगे उनकी धरोहर राशि  प्रकरण के अंतिम निराकरण पश्चात ही रिफंड की जावेगी एवं जिन आवेदकों का चयन लॉटरी में नहीं होगा उनकी धरोहर राशि तत्काल रिफंड की जायेगी।  पोर्टल पर ऐसे आवेदन जिन पर लॉटरी दिनांक से पूर्व धरोहर राशि  के भुगतान की पुष्टीकरण बैंक स्तर से प्राप्त नहीं होती है तो ऐसे आवेदन पर कोई भी विचार नहीं किया जावेगा। भुगतान की  पुष्टि न होने पर कृषक के द्वारा जमा की गई राशि  की जवाबदेही विभाग की नहीं होगी अगर पेमेंट भुगतान का सेटलमेंट लॉटरी दिनांक या इसके पश्चात होता है ,तो कृषक को वह राशि नियमानुसार वापस कर दी जावेगी, किंतु ऐसे प्रकरण लॉटरी में सम्मिलित नहीं होंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)