Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

सोनालीका टाइगर DI 75 4WD ट्रैक्टर सबसे उन्नत CRDs तकनीक से लैस किसान दिवस पर लांचिंग

Mr,Raman

24 दिसंबर 2021, नई दिल्ली । सोनालीका टाइगर DI 75 4WD ट्रैक्टर सबसे उन्नत CRDs तकनीक से लैस किसान दिवस पर लांचिंग – सोनालीका ट्रैक्टर्स ने अपना सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर टाइगर DI 75 4WD को उन्नत CRDs (कॉमन रेल डीजल सिस्टम) तकनीक के साथ लॉन्च किया है। उद्योग में पहली बार डिज़ाइन किया गया दोहरा लाभ (पावर तथा इकॉनमी) देने वाला टाइगर DI 75 4WD CRDs तकनीक के साथ टर्म  IV एमिशन मानदंडों के अनुसार बना है और केवल एक बटन के टच के साथ 75 HP ट्रैक्टर की पावर और 65 HP ट्रैक्टर की फ्यूल इकॉनमी प्रदान करता है। “किसान दिवस” के अवसर पर की गई लांचिंग में इसकी प्रारंभिक कीमत 11-11.2 लाख रु. रखी गई है ।

इसके साथ ही, सोनालीका ने टाइगर DI 65 4WD ट्रैक्टर भी पेश किया है जिसे 65 HP पावर और 55 एचपी की इकॉनमी के दुगने लाभ के लिए अनुकूलित किया गया है। 2016 में यूरोपीय और अमेरिकी एमिशन मानदंडों का अनुपालन करते हुए सीआरडीआई जैसी नई तकनीक पेश करने वाली सोनालीका भारत की पहली भारतीय कंपनी थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

भारत के प्रमुख ट्रैक्टर निर्माताओं में से एक और देश से नंबर 1 ट्रैक्टर निर्यात ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने टाइगर श्रृंखला को यूरोप में डिज़ाइन किया है जो 2019 में लॉन्च होने के बाद से ही सभी क्षेत्रों में किसानों का दिल जीत रही है। दोनों नए मॉडल 4W और 2W ड्राइव में उपलब्ध होंगे । प्रसिद्ध सोनालीका शक्ति तथा बेहतरीन विशेषताओं के साथ निर्मित सोनालीका CRDs ट्रैक्टर नई पीढ़ी के ग्राहकों की ज़रूरतें पूरी करने के साथ कृषि मशीनीकरण विकास को बढ़ावा देंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसानों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता पर विचार साझा करते हुए, श्री रमन मित्तल, कार्यकारी निर्देशक, सोनालीका ट्रैक्टर्स, ने कहा, “हमारे किसान हर दिन सराहनीय प्रयास करते हैं और इसलिए हम किसान दिवस पर अपना सबसे उन्नत टाइगर DI 75 4WD ट्रैक्टर लॉन्च कर रहे हैं। शक्तिशाली और ईंधन कुशल CRDs – तकनीकी रूप से एक उन्नत टेक्नोलॉजी है जो पॉवर और इकॉनमी के दोहरे लाभ प्रदान करती है। किफ़ायती तरीके से कृषि समृद्धि प्रदान

करने के एकमात्र विश्वास से प्रेरित, सोनालीका हर नई तकनीकों का निर्माण किसान की उच्च उत्पादकता के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन देने के लिए करती है।

दोनों नए ट्रैक्टर महत्वाकांक्षी किसानों को बेहतर कल की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और सोनालीका की हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज को और ताकतवर बनाएंगे।“

टाइगर DI 75 तथा टाइगर DI 65 की ख़ास विशेषताएं:

  • दमदार 4,712 सीसी CRDs इंजन से लैस
  • टाइगर DI 75 ट्रैक्टर 290 एनएम टॉर्क और टाइगर DI 65 ट्रैक्टर 258 एनएम टॉर्क
  • 12+12 शटल टेक ट्रांसमिशन युक्त इंजन से सुचारू गियर शिफ्टिंग और थकान मुक्त ड्राइविंग
  • टाइगर DI 75 ट्रैक्टर में 40 किमी प्रति घंटे और टाइगर DI 65 ट्रैक्टर में 35.65 किमी प्रति घंटे की शीर्ष गति
  • डीआरएल के साथ डबल बैरल हेडलैंप,
  • 5G हाइड्रोलिक कंट्रोल वॉल्व 130 ऑटो डेप्थ सेटिंग्स और 2,200 किलोग्राम की उच्च लिफ्ट क्षमता
  • 30 से अधिक एप्लीकेशन के लिए विशेष स्पीड गियर के साथ