Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

इनेरा क्रॉप साइंस के नए नेशनल कमर्शियल हेड श्री पांडे

20 जून 2024, गुरुग्राम: इनेरा क्रॉप साइंस के नए नेशनल कमर्शियल हेड श्री पांडे – ग्लोबल बायोसाइंस कंपनी एब्सोल्यूट®  की बायोलॉजिकल एग्री-इनपुट बिज़नेस  – इनेरा क्रॉप साइंस, ने श्री  डी.के. पांडे को नेशनल कमर्शियल हेड नियुक्त किया है ।

डी.के.पांडेय, राष्ट्रीय वाणिज्यिक प्रमुख, इनेरा क्रॉप साइंस

श्री पांडे को  शीर्ष पदों पर  काम करने का व्यापक अनुभव है, इससे पहले इन्होने एफएमसी कॉरपोरेशन और ड्यूपॉन्ट इंडिया में काम किया था। इनेरा में श्री  पांडे कंपनी की व्यावसायिक रणनीति और भारत भर में विस्तार की देखरेख करेंगे।

इनेरा ने बाज़ार की डिमांड  को पूरा करने के लिए अपने अनुसंधान और निर्माण क्षमताओं का विस्तार करने के लिए रणनीतिक निवेश किए हैं। कंपनी के स्वामित्व वाले नैचुरल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म™ और स्ट्रीक (सिग्नल ट्रिगर्ड रीजेनरेटिव एक्टिवेशन कॉम्प्लेक्स) टेक्नोलॉजी का उपयोग करके इसके अभिनव जैविक उत्पादों के पोर्टफोलियो का विकास किया जाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इनेरा के उत्पाद ज़ेनेसिस द्वारा संचालित होते हैं, जो 150 से अधिक प्रमुख वैज्ञानिकों की एक टीम है, जिनमें से कई इज़राइल, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और अफ्रीका से वापस आए हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रारंभ में, इनेरा अपने उत्पाद  भारत के 16 राज्यों में लॉन्च करेगा, जिसमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब और हरियाणा शामिल हैं । कंपनी आगामी चरणों में सीधे किसान तक और ई-कॉमर्स चैनलों को  भी शामिल  करने की योजना बना रही है।

“मैं इनेरा क्रॉप साइंस में इस महत्वपूर्ण समय में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं,” श्री डी.के. पांडे ने कहा। ” इनेरा की अत्याधुनिक तकनीक, मजबूत अनुसंधान क्षमताएं, और स्थायी कृषि समाधान पर मजबूत फोकस इसे तेजी से बढ़ते जैविक कृषि-इनपुट बाजार में एक नेता बनने के लिए अच्छी स्थिति में रखता है।”

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/

अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.global-agriculture.com