Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

चंबल का नया उत्पाद उत्तम फ्लुजी लांच 

4 जून 2022, इंदौर/भोपाल । चंबल का नया उत्पाद उत्तम फ्लुजी लांच – केके बिरला ग्रुप से संबद्ध प्रसिद्ध कृषि क्षेत्र की अग्रणी कम्पनी चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लि. ने गत दिनों भोपाल एवं इंदौर में आयोजित डीलर्स मीटिंग में सोयाबीन के लिए नए खरपतवारनाशी उत्पाद उत्तम फ्लुजी को लांच किया। मुख्य अतिथि जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) श्री बीके पंजाबी   दिल्ली थे। अतिथियों में सीनियर मैनेजर (मार्केट डेवलपमेंट एंड टेक्नीकल सर्विस) श्री पंकज कुमार सक्सेना, सीनियर मैनेजर (प्रोक्योरमेंट) श्री संदीप कुमार पाल, दिल्ली, सीनियर रीजनल मैनेजर श्री नीरज कुमार, इंदौर, सीनियर रीजनल मैनेजर श्री विशाल शर्मा भोपाल, रीजनल मैनेजर एरिया मैनेजर श्री नंदकिशोर, श्री मुकेश त्रिपाठी श्री जितेन्द्र सिंह, श्री धर्मवीर सिंह सहित डीलर्स उपस्थित थे।

श्री नीरज कुमार ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि हमारी कम्पनी कई वर्षों से किसानों के लिए काम कर रही है। आज किसानों को कृषि से संबंधित सभी समाधान एक ही जगह मुहैया कराने का समय आ गया है। हमारी कम्पनी के पास कृषि के सम्पूर्ण समाधान उपलब्ध हैं। 18 नए मॉलिक्यूल्स आ रहे हैं। मैग्नेशियम सल्फेट भी आ रहा है। ड्रोन का पाइलेट प्रोजेक्ट पर भी काम हो रहा है। गत वर्ष कीटनाशक की बिक्री 16.28  करोड़ की हुई, जो लक्ष्य का 140 प्रतिशत रहा। कीटनाशक का देश में 25  हजार करोड़ का बाजार है, जबकि मप्र में 1800 करोड़ का है। गत वर्ष 350 करोड़ का टर्न ओवर हुआ,जिसे वर्ष 2022-23  में 500 करोड़ करने का लक्ष्य है।

श्री कुमार ने कहा कि एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी के स्रोत से नए खरपतवारनाशी गुणवत्तायुक्त उत्पाद उत्तम फ्लुजी को लाया गया है, जो विश्वसनीय तो है ही, उसके साथ चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स का ब्रांड भी जुड़ गया है। उत्तम फ्लुजी  के लिए  शुरुआत में बड़ी मात्रा का आदेश देने वाले इंदौर रीजन के शीर्ष 7  विक्रेताओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वहीं भोपाल में मुख्य अतिथि श्री पंजाबी ने अपने उद्बोधन में म.प्र. के संदर्भ में कम्पनी के अगले तीन वर्षों तक विजन बताया। विशेष रूप से उर्वरक एवं सीपीसी व्यवसाय की रणनीति की चर्चा की। श्री पाल ने कहा कि चम्बल फर्टिलाइजर अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के लिए जानी जाती है। कम्पनी उत्पादों के निर्माण प्रक्रिया में गुणवत्ता मानकों का कठोरता से पालन करती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

श्री सक्सेना ने शिक्षा एवं ज्ञान के द्वारा किसानों को जागरुक करने वाली विचारधारा को रेखांकित करते हुए कम्पनी के सीड टू हार्वेस्ट प्रोग्राम के बारे में बताया। श्री विशाल शर्मा ने वर्ष 2022-23 की व्यवसायिक रणनीति पर चर्चा करते हुए योजनाओं से विक्रेताओं को अवगत कराया।