Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

सल्फर मिल्स के पहले कृषिनोवा रीप टेक्नालॉजी सेंटर का शुभारम्भ

17 मई 2022, इंदौर । सल्फर मिल्स के पहले कृषिनोवा रीप टेक्नालॉजी सेंटर का शुभारम्भ – देश की प्रतिष्ठित कृषि आदान कम्पनी सल्फर मिल्स लिमिटेड द्वारा किसानों की समृद्धि के लिए अपने पहले  कृषिनोवा रीप टेक्नालॉजी  सेंटर का शुभारम्भ गत दिनों पालनपुर (गुजरात ) में किया गया। किसानों के लाभ के लिए  किसी भी भारतीय कंपनी द्वारा पहली बार  कृषिनोवा फ्लैगशिप स्टोर खोला गया है।  सल्फर मिल्स द्वारा ऐसे ही दो और सेंटर मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी खोले जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इस कृषिनोवा रीप टेक्नालॉजी सेंटर में एक ही छत के नीचे किसानों को खेती से जुड़ी हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें मौसम की दैनिक जानकारी के अलावा बीज चयन से लेकर फसल कटाई तक सही सलाह दी जाएगी। यही नहीं यहां फसल संरक्षण की दवाइयों  के साथ ही स्प्रे करने के लिए ड्रोन सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। खेती के लिए ज़रूरी सटीक मिट्टी विश्लेषण और जल प्रबंधन में भी सहायता दी जाएगी। इस सेंटर पर किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी के साथ ही फसल मौसम के अनुसार प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

इसके अलावा कृषिनोवा केंद्र पर किसानों को बाज़ार से जुड़ी सभी जानकारी और  बीजोपचार का पूरा ज्ञान भी दिया जाएगा। पशुपालन से जुड़ी सलाह /परामर्श और खेती संबंधी बैंक से जुड़ी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। यहाँ नवीन कृषि पद्धतियों से जुड़ी कई सेवाएं भी मिलेंगी। कृषिनोवा रीप टेक्नालॉजी सेंटर ही ऐसा है जो किसानों को बेहतर खेती के लिए फसल की नवीन और प्रौद्योगिकी आधारित कृषि सेवाएं प्रदान करता है, ताकि किसानों की पैदावार बढ़े और उनके चेहरों पर मुस्कान आए।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: मुख्यमंत्री की पानी बचाने की अपील को राज्य के किसानों द्वारा मिला भरपूर समर्थन

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें