Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

खरपतवारनाशी उरुमी बढ़ाए मक्का और गन्ने का उत्पादन

10 जुलाई 2024, भोपाल: खरपतवारनाशी उरुमी बढ़ाए मक्का और गन्ने का उत्पादन- देश की प्रतिष्ठित एग्रो-केमिकल कम्पनी पारिजात इंडस्ट्रीज (इंडिया) प्रा. लि. का उत्पाद उरुमी खरपतवार के नाश के लिए एक कारगर उपाय है, क्योंकि इसमें दो रसायनों का ऐसा सम्मिश्रण है, जो मक्का और गन्ना फसल के खरपतवारों पर तुरंत नियंत्रण करता है। यही कारण है कि इस उत्पाद को कुदरत का अद्भुत करिश्मा माना गया है।

दो रसायनों का मेल – खरपतवार को खत्म करने के लिए प्राय: किसानों द्वारा एक से अधिक कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है, लेकिन कंपनी पारिजात का उत्पाद उरुमी ऐसा पूर्वमिश्रित खरपतवारनाशी है, जो किसानों को दो अलग-अलग रसायनों के टैंक मिश्रण से मुक्ति दिलाता है। उरुमी में अत्याधुनिक दो रसायनों का ऐसा मेल किया गया है, जो खरपतवारों पर तुरंत असर करता है। साथ ही उरुमी में अंतर्निहित सहायक, फसलों को सुरक्षा भी प्रदान करते हैं।

लम्बे समय तक प्रभावी – खरपतवारनाशी उरुमी का यदि दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रयोग किया जाए तो यह लक्षित खरपतवारों पर 25-30 दिन तक प्रभावी नियंत्रण करता है। उरुमी की एक विशेषता यह है कि यह बारिश में भी कार्यशील रहता है। इसके उपयोग के 2-3 घंटे बाद बारिश होने पर भी यह तेज़ी से अवशोषित होकर खरपतवारों को नियंत्रित करता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उपयोग की मात्रा – खरपतवारनाशी उरुमी की 1400 मिली लीटर मात्रा/ एकड़ की दर से 200 लीटर पानी में उपयोग की अनुशंसा की गई है। निर्धारित मात्रा में इसका प्रयोग करने पर मक्का और गन्ना फसल स्वस्थ रहती है और बढिय़ा उत्पादन मिलता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com