Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)फसल की खेती (Crop Cultivation)

बीजोपचार में प्रभावकारी: सीड 100 सीएल / एसडीएम पाउडर

16 जून 2025, इंदौर: बीजोपचार में प्रभावकारी: सीड 100 सीएल / एसडीएम पाउडर –  बहुराष्ट्रीय कम्पनी वर्डेसियन लाइफ साइंसेस का बीजोपचार के लिए  दो उत्पाद  सीड 100 सीएल एवं  एसडीएम पाउडर खरीफ फसलों के लिए बहुत प्रभावकारी है। सीड 100 सीएल तरल रूप में तथा एसडीएम पाउडर रूप में उपलब्ध है। दोनों का प्रयोग किया जा सकता है । यह सभी खरीफ फसलों धान, सोयाबीन आदि में बेहतर परिणाम देता है।

 लाभ–  सीड 100 सीएल के  प्रयोग से अंकुरण अच्छा होता है । पौधे की जड़ें भी मजबूत होती हैं। पौधा हरा रहता है। क्यारी से धान के पौधे रोपने पर खराब पौधों की संख्या भी कम रहती है।  शुरूआती दौर में धान में कीट भी कम लगते हैं। इससे धान का उत्पादन बढ़ जाता है। फर्क भी साफ नज़र आता है। एसडीएम पाउडर से भी अंकुरण तो अच्छा होता ही है, यह पौधे को जैविक और अजैविक तनाव को सहने में मदद करता है।  जिसके कारण पौधा स्वस्थ रहता है। कम बीज दर में भी  अधिक पौध संख्या होती है। स्वस्थ  फसल से बढ़िया उत्पादन और अधिक मुनाफा मिलता है।

बीजोपचार विधि –  पहले बीज पर सीड 100 सीएल लगाएं। फिर बीज को अच्छी तरह से मिलाएं, ताकि सभी बीज सीड 100 सीएल से  ढंक  जाए । बीजों को सूखा रखें , जब तक कि वे रोपे न जाएं। 2 क्विंटल बीज के लिए 2 लीटर सीड 100 सीएल की मात्रा लगेगी। वहीं अमेरिका की अग्रणी  बीजोपचार तकनीक से निर्मित एसडीएम पाउडर की बीजोपचार विधि भी  सीड 100 सीएल की भांति ही है । बीजोपचार के लिए इसकी 2 ग्राम / किलो की मात्रा निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए  मोबाइल नंबर – 74056 51260 पर सम्पर्क करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com