कम्पनी समाचार (Industry News)

ग्रोमोर नैनो डीएपी से किसानों को मिले अधिक उपज और अच्छा दाम

16 नवंबर 2024, इंदौर: ग्रोमोर नैनो डीएपी से किसानों को मिले अधिक उपज और अच्छा दाम – देश की प्रतिष्ठित कंपनी कोरोमंडल इंटरनेशनल लि. का उत्पाद ग्रोमोर नैनो डीएपी अनाज, दलहन, तिलहन, फल, सब्जी और कंद-जड़ वाली सब्जियों जैसी फसलों  के लिए अत्यंत लाभकारी है। ग्रोमोर नैनो डीएपी सभी फसलों की उपज और गुणवत्ता मानकों में सुधार करता है, जिसके फलस्वरूप किसानों को अपनी अधिक उपज का अच्छा दाम मिलता है।

ग्रोमोर नैनो डीएपी की विशेषताएं – ग्रोमोर नैनो डीएपी अनाज फसलों में जड़ों का अच्छा विकास तो करता ही है , साथ ही ज़्यादा शाखाएं बनाता है। क्लोरोफिल की मात्रा अधिक होने से दाने वजनदार बनते हैं, जिससे उत्पादन अच्छा मिलता है।  दलहन फसलों में भी गहरी जड़ों एवं अधिक शाखा विस्तार होने से बीज भी ठोस बनते हैं। इसी तरह तिलहन फसलों में भी पौधों एवं जड़ों में बेहतर ग्रंथि विकास, हरापन और दानों को वजनदार बनाता है। फल सब्जी वाली फसलों में फलों का उत्तम आकार , कठोरता , क्लोरोफिल की अधिकता से रस भी ज़्यादा बनता है। सब्जियों के उत्पादन में वृद्धि होती है। वहीं कंद और जड़ वाली सब्जियों के कंद का आकार भी बड़ा करता है और अधिक हरापन लाता है। इससे उत्पादन बढ़ता है।

Advertisement
Advertisement

ग्रोमोर नैनो डीएपी के लाभ – ग्रोमोर नैनो डीएपी पौधों की महत्वपूर्ण अवस्थाओं में फास्फोरस की ज़रूरत की पूर्ति करता है। इसका नैनो का छोटा आकार और उच्च सतह क्षेत्र स्मार्ट डिलीवरी सिस्टम को आसान बनाता है , जिससे फसलों द्वारा तेज़ी से अवशोषित होता है। यह पौधों की आंतरिक प्रणाली में नाइट्रोजन और फास्फोरस के तेज़ी से अवशोषण और और आत्मसात करने की प्रक्रिया को बढ़ाता है। पोषक तत्वों की उपयोग क्षमता में सुधार होने से गुणवत्तायुक्त बेहतर फसल मिलती है। यह परम्परागत डीएपी आधा बैग से लेकर एक बैग तक प्रतिस्थापित करने की क्षमता रखता है। यह मिट्टी के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। इसकी निर्माण प्रक्रिया में पर्यावरण अनुकूल प्राकृतिक पॉलिमर का उपयोग होने से यह  मानवों  ,फसलों और पर्यावरण के लिए अनुकूल है। इसे संभालने में आसानी होने से परिवहन लागत कम हो जाती है।

ग्रोमोर नैनो डीएपी की मात्रा – इसकी एक लीटर /एकड़ ( प्रत्येक 500 मिली लीटर के 2 छिड़काव ) निर्धारित है। पहला छिड़काव वानस्पतिक अवस्था में अर्थात फसल की बुआई /रोपाई के 25 -30  दिन बाद करें।  दूसरा छिड़काव फूल खिलने से पहले की अवस्था ( फसल बुआई / रोपाई के 45 -50  दिन बाद ) में करें। ग्रोमोर नैनो डीएपी  बाजार में उपलब्ध अधिकांश फफूंदनाशी/कीटनाशकों के साथ प्रयोग करने के अनुकूल है। इसका प्रयोग कृषि रसायन, जैव औषधि उत्पादों के साथ मिलाकर किया जा सकता है।  यह पानी में घुलनशील तरल उर्वरक है। उपयोग से पहले सम्मिश्रण का जार परीक्षण का सुझाव है। संरक्षण और सुरक्षात्मक सावधानियों के साथ इसका इस्तेमाल करें।

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement