Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

छत्तीसगढ़ में साइटोलाइफ के सुझाव एवं समाधान अपनाएं किसान

24 मई 2023, मुम्बई । छत्तीसगढ़ में साइटोलाइफ के सुझाव एवं समाधान अपनाएं किसान – साइटोलाइफ़ एग्रीटेक प्रा लि. का सतत प्रयास, किसानों के खेत-खेत में जाकर आवश्यक ‘मिट्टी और फसल के परीक्षण कैम्प’ आयोजित कर उनका उचित मार्गदर्शन, जिससे लागत कम, उपचार सही व सटीक तथा अनावश्यक रासायनिक लोड से अपनी धरती माता व खाद्यान्न को सुरक्षित किया जा सके।

गत दिनों छग के बेमेतेरा जिला में ग्राम खेड़ा, संबलपुर में ‘साइटोलाइफ कृषि-डायग्नॉस्टिक शिविर’ लगाया गया, कृषि विभाग के प्रतिनिधि, किसान-मितान, सरपंच, पँच तथा कृषक समूह परीक्षण परिणाम देखकर अत्यंत उत्साहित हुए, ‘सभी की एक ही माँग’ साइटोलाइफ का शिविर हर गाँव व खेत तक पहुँचे यही है जिसकी नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही थी, साइटोलाइफ ने सर्वप्रथम कृषि व कृषिजन के हित में इतना बढिय़ा कदम उठाया है, इसलिए सभी किसान ‘साइटोलाइफ की जाँच व उसके उपरांत सुझाये गए समाधान’ को अपनायेंगे और सफल होंगे।

‘साइटोलाइफ के डिस्ट्रीब्यूटर’ का सभी ने बहुत धन्यवाद किया, जिनकी वजह से यह शिविर सम्भव हो सका।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile