Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2024 में यूपीएल को कृषि-रसायन अनुसंधान के लिए मिली मान्यता

08 नवंबर 2024, मुंबई: ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2024 में यूपीएल को कृषि-रसायन अनुसंधान के लिए मिली मान्यता – यूपीएल लिमिटेड को एग्रोकेमिकल रिसर्च के लिए भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्लस्टर में शीर्ष पेटेंट सहयोग संधि (पीसीटी) आवेदक के रूप में मान्यता दी गई है। यह मान्यता ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) 2024 से मिली है, जो सालाना स्तर पर दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं को उनकी नवोन्मेष (इनोवेशन) क्षमता के आधार पर रैंकिंग देता  है। इसमें प्रमुख क्षेत्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी हब की पहचान कर इनका मूल्यांकन किया जाता है।

यूपीएल के ग्लोबल आईपी हेड, डॉ. विशाल सोधा ने कहा, ” यूपीएल में, हमारा मानना है कि कृषि की बड़ी से बड़ी चुनौतियों का समाधान नवोन्मेष के ज़रिये किया जा सकता है, और यह मान्यता प्रभावी, वहनीय समाधान प्रदान करने के हमारे संकल्प को और दृढ़ करती है।”

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) 2024 ने चार भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्लस्टर- बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई और मुंबई की पहचान की है, जो दुनिया के शीर्ष 100 क्लस्टर में शामिल हैं। यह 133 अर्थव्यवस्थाओं का मूल्यांकन करता है, जिसके तहत समृद्ध आविष्कारक और वैज्ञानिक परितंत्र वाले क्षेत्रों को उजागर किया जाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वैश्विक नवोन्मेष के लिहाज़ से भारत की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। 2013 में भारत 66वें स्थान पर था जो  2024 में 39वें स्थान पर आ गया। जीआईआई ने यह भी रेखांकित किया कि भारत, मॉल्दोवा गणराज्य और वियतनाम, लगातार 14वें वर्ष यह गौरव प्राप्त करते हुए, नवोन्मेष के लिहाज़ से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले (ओवर परफॉर्मर) देशों में शामिल हैं। भारत की ओर से पीसीटी आवेदन में 44.6% की वृद्धि, वैश्विक स्तर पर नवोन्मेष में देश के बढ़ते नेतृत्व को रेखांकित करती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com