Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

सुमिटोमो का नया उत्पाद ‘विद्युत्’ लांच

सुमिटोमो का नया उत्पाद ‘विद्युत्’ लांच

24 जुलाई 2020, इंदौर। सुमिटोमो का नया उत्पाद ‘विद्युत्’ लांच – प्रतिष्ठित कम्पनी सुमिटोमो केमिकल इण्डिया लि. ने हाल ही में अपना नया उत्पाद ‘विद्युत्’ लांच किया है। यह उत्पाद उन्नत फसल ऊर्जा वर्धक है। जिससे पौधों का अच्छा विकास होता है। लम्बे समय तक हरियाली बनी रहती है और उत्पादन भी बेहतर मिलता है।

इस बारे में कम्पनी के महाप्रबंधक श्री होशियार सिंह ने कृषक जगत को बताया कि आमतौर पर किसानों को फसल में जड़ों का कम विकास, ऊँचे पौधों, कमजोर तना -पत्ती, फूलों की कम संख्या जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं का समाधान करने के लिए सुमिटोमो ने नया उत्पाद ‘विद्युत्’ पेश किया है, जो एक उन्नत फसल ऊर्जा वर्धक है। क्लोरोफिल के कारण लम्बे समय तक मोटी और गहरी हरी पत्तियां लम्बे समय तक बनी रहती हैं। यह उत्पाद तने में दो गांठों की दूरी कम करता है और पौधों की अतिरिक्त लम्बाई को रोकता है। अधिक गांठें होने से शाखाएं ज्यादा निकलती हैं,जिससे फूल भी अधिक आते हैं।

प्रभावी जड़ तंत्र से भोजन लेने वाली जड़े बढ़ती हैं। यही नहीं मिट्टी में डाले गए पोषक तत्व नमी का सुचारु रूप से पोषण करते हैं। तुलनात्मक रूप से इसके प्रयोग से जल्दी और ज्यादा फूल आते हैं। बार -बार तुड़ाई वाली फसलों में फूल-फलों के गिरने से होने वाले नुकसान को यह कम करता हैं। ‘विद्युत्’ के इस्तेमाल से पौधों का एक समान और जल्दी फल विकास होता है। यही कारण है कि आसान और समन्वित कटाई के कारण किसानों को बाजार में बेहतर उत्पादन मूल्य मिलता हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile