Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

धानुका एग्रीटेक ने धान की फसल के लिए ‘पोलिन’ फफूंदनाशी लॉन्च किया

26 सितंबर 2026, नई दिल्ली: धानुका एग्रीटेक ने धान की फसल के लिए ‘पोलिन’ फफूंदनाशी लॉन्च किया –  धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने धान की फसल को लीफ और नेक ब्लास्ट रोग से बचाने के लिए नए फफूंदनाशी ‘पोलिन’ को लॉन्च किया है। यह उत्पाद जापान की निप्पॉन सोडा कंपनी लिमिटेड (NISSO) के साथ धनुका एग्रीटेक की रणनीतिक तकनीकी साझेदारी के तहत विकसित किया गया है।

KINOPROL टेक्नोलॉजी पर आधारित पोलिन, DHODHI मोड ऑफ एक्शन वाला एक नया फफूंदनाशी है, जिसे FRAC 52 के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है। इसके फॉर्मूलेशन में डुअल ट्रांसलैमिनर और सिस्टमिक मोबिलिटी की विशेषता है। यह पौधे के ऊतकों में प्रवेश कर बिना स्प्रे किए गए पत्तियों के हिस्सों और पौधे की नई निकलने वाली वृद्धि को भी सुरक्षा प्रदान करता है।

पोलिन की अनुशंसित मात्रा 100 मिलीलीटर प्रति एकड़, 200 लीटर पानी में मिलाकर है। फसल की महत्वपूर्ण वृद्धि अवस्थाओं के दौरान संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखाई देते ही इसका प्रयोग करने पर यह लंबे समय तक रेजिडुअल कंट्रोल प्रदान करता है। सुरक्षा की अवधि बढ़ने से बार-बार स्प्रे करने की आवश्यकता कम होती है, जिससे धान किसानों की श्रम और रसायन संबंधी लागत को कम करने में मदद मिलती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पोलिन को कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लॉन्च किया गया है। इन राज्यों में धनुका ने धान किसानों के बीच लीफ और नेक ब्लास्ट के प्रभावी प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान भी शुरू किए हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पोलिन के लॉन्च पर धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राहुल धनुका ने कहा, “पोलिन के माध्यम से हम धान में ब्लास्ट रोग के नियंत्रण के लिए पूरी तरह से नए मोड ऑफ एक्शन वाली पेटेंटेड जापानी केमिस्ट्री किसानों तक पहुंचा रहे हैं। यह किसानों को ब्लास्ट से स्वस्थ दानों तक अधिक गहरी और लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान करता है, साथ ही बार-बार किए जाने वाले स्प्रे की लागत को कम करता है। हमारा मानना है कि जब किसान फसल के स्वास्थ्य में निवेश करता है, तो इस्तेमाल की जाने वाली केमिस्ट्री को निश्चित और भरोसेमंद सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।”

श्री धानुका ने कहा कि कंपनी आने वाले महीनों में किसानों की मदद के लिए कई और समाधान लॉन्च करेगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture