कम्पनी समाचार (Industry News)

कोरोमंडल द्वारा हाटपिपल्या में किसान संगोष्ठी आयोजित

20 जुलाई 2024, इंदौर: कोरोमंडल द्वारा हाटपिपल्या में किसान संगोष्ठी आयोजित – प्रसिद्ध कम्पनी कोरोमंडल इंटरनेशनल द्वारा  गत दिनों हाटपिपल्या , जिला देवास में एक  किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया , जिसमें कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर ( नैनो बिजनेस डेवलपमेंट ) श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ,डिवीजनल एग्रोनॉमिस्ट श्री अमित मिश्रा, मार्केटिंग ऑफिसर श्री सोनू कुमार सहित करीब 300 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

 इस  किसान संगोष्ठी में श्री शर्मा ने बड़े प्रभावी ढंग से नैनी टेक्नोलॉजी वाले कम्पनी उत्पादों ग्रोमोर नैनो डीएपी और ग्रोमोर ग्रो प्लस यूरिया सुपर फास्फेट  के उपयोग और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नैनो डीएपी कम्पनी का ऐसा चमत्कारिक उत्पाद है जो फसल की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार करता है। नैनो डीएपी  पौधों की महत्वपूर्ण अवस्थाओं में पौधों में फास्फोरस की आपूर्ति सुनिश्चित करता है। यह पौधों में नाइट्रोजन और फास्फोरस के तेज़ी से अवशोषण करने की प्रक्रिया को बढ़ाता है। इसके अलावा यह पोषक तत्वों की उपयोगिता की क्षमता को भी बढ़ाता है। इससे फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है और उपज भी अच्छी मिलती है।  

Advertisement
Advertisement

श्री मिश्रा ने पहले कंपनी कोरोमंडल इंटरनेशनल का परिचय  दिया। इसके बाद कोरोमंडल के उत्पाद ग्रोमोर ग्रो प्लस  के बारे में जानकारी दी कि यह पांच अमूल्य पोषक तत्वों सल्फर , फास्फोरस , कैल्शियम, बोरान और ज़िंक का ऐसा मिश्रण है, जो सभी फसलों के लिए उपयुक्त है। यह फास्फोरस के अलावा द्वितीयक पोषक तत्वों की भी पूर्ति करता है।  इससे मिट्टी की गुणवत्ता और पी एच में भी सुधार आता है। कोरोमंडल के उत्पाद  गुणवत्तापूर्ण होने से किसानों द्वारा पसंद किए जाते हैं।अंत में,किसानों के प्रति आभार प्रदर्शन रीजनल मैनेजर श्री उपाध्याय ने किया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement