Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इफको द्वारा नैनो उर्वरक पर कृषक संगोष्ठी आयोजित

18 जून 2024, सागर: इफको द्वारा नैनो उर्वरक पर कृषक संगोष्ठी आयोजित – बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित कर्रापुर में इफको द्वारा नैनो उर्वरकों के उपयोग एवं महत्व पर आधारित कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शिवेंद्र देव पांडे संयुक्त आयुक्त सहकारिता सागर संभाग एवं विशिष्ट अतिथि श्री कमल मकाश्रे,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला  सहकारी केंद्रीय बैंक, सागर एवं श्री बी एल मालवीय संयुक्त संचालक कृषि सागर संभाग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री प्रतीक गुप्ता,  क्षेत्रीय अधिकारी इफको, द्वारा इफको के  सहकारिता में उदभव एवं विकास और नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी) के महत्व एवं प्रयोग विधि के बारे में परिचर्चा की, श्री  मकाश्रे  द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को मिलने वाली ऋण  सुविधाओं एवं नैनो उर्वरकों के सामयिक महत्व के बारे में किसानों को  जानकारी दी गई। श्री पांडे द्वारा सहकारी समितियों के बहुउद्देशीय विकास के क्रम में जन औषधि केंद्र के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही इफको के नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु कृषकों एवं सहकारी समितियों को प्रोत्साहित किया।

श्री मालवीय द्वारा कृषकों से पारंपरिक उर्वरकों के वैकल्पिक रूप में नैनो उर्वरकों को अंगीकृत करने हेतु आह्वान किया गया। अंत में श्री अरविंद तिवारी, समिति प्रबंधक कर्रापुर द्वारा अतिथियों एवं  कृषकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)