Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

बालाजी फॉस्फेट्स: आईपीओ से नए अध्याय का शुभारंभ

27 मार्च 2025, इंदौर: बालाजी फॉस्फेट्स: आईपीओ से नए अध्याय का शुभारंभ – बालाजी फॉस्फेट्स लि. द्वारा आईपीओ की सफलता  का जश्न इंदौर में एक समारोह के साथ मनाया। इस सफलता के साथ कंपनी विकास के नए चरण की ओर अग्रसर हो गई है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों सर्वश्री अश्विन जोशी (पूर्व विधायक, इंदौर), प्रदीप नीखरा (पूर्व एमडी, एपेक्स बैंक), डॉ. विमल प्रकाश शर्मा (ख्यात ज्योतिष), महेंद्र दीक्षित (सचिव, मार्कफेड और प्रबंध निदेशक, मध्य प्रदेश बीज निगम) और वी. के.  बाथम (सेवानिवृत्त आईएएस) ने भाग लिया। यह आयोजन बालाजी फॉस्फेट्स की नवाचार और विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ  ही उन सभी व्यवसायों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो प्राइमरी मार्केट के अवसरों को तलाश रहे हैं।

1.20 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त करके 80.05 रुपए पर बंद हुए इस आईपीओ की सफलता की नींव में कंपनी के स्थिर और प्रभावी प्रदर्शन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आईपीओ से जुटाई गई धनराशि को रणनीतिक रूप से विस्तार के लिए आवंटित किया गया है। इसके साथ ही बालाजी, फॉस्फेट्स उद्योग में नए आयाम स्थापित करने और इंदौर को वित्तीय बाजारों में और मजबूती दिलाने के लिए तैयार है। प्रवर्तकों श्री मोहित एरन और श्री आलोक गुप्ता ने बताया कि- बालाजी फॉस्फेट्स लि  का आईपीओ 28 मार्च से 4 अप्रैल तक खुला था, जिसे 1.20 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। शेयर की लिस्टिंग ₹75 प्रति शेयर पर हुई, जिससे 7.14% का लिस्टिंग लाभ मिला, और यह 26 मार्च तक 35% बढ़कर ₹94.50 पर बंद हुआ। उन्होंने इस अवसर पर आईपीओ को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और बाजार की अस्थिरता के बावजूद कंपनी की सफलता को उनकी दृढ़ता का परिणाम बताया। सीए श्री महेंद्र जैन, पूर्व वैधानिक लेखा परीक्षक, ने बालाजी फॉस्फेट्स की प्रेरणादायक यात्रा पर प्रकाश डाला, जबकि श्री अशोक जैन, चेयरमैन, अरिहंत कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड (आईपीओ के प्रमुख प्रबंधक), ने कंपनी के उज्ज्वल भविष्य पर अपना भरोसा जताया।

कार्यक्रम के दौरान एक विजन वीडियो  प्रस्तुत किया गया, लिस्टिंग बेल सेरेमनी के लिए मंच तैयार किया  जिसने माहौल में ऊर्जा भर दी। बालाजी फॉस्फेट्स के शेयर बाजार में प्रवेश के प्रतीक स्वरूप पूरी टीम और उनके परिवारों ने मिलकर घंटी बजाई। इस दौरान आईपीओ में अहम योगदान देने वाले लोगों का सम्मान किया गया।कंपनी ने अपनी कृषि जड़ों को दर्शाते हुए सम्मानित व्यक्तियों को एक लिली पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट किए। सम्मानित लोगों में  सीए श्री महेंद्र कुमार जैन,श्री  अशोक जैन (अरिहंत कैपिटल), श्री निकुंज मित्तल (एनएनएम सिक्योरिटीज), सीएस श्री आशीष करोडिया,  श्री आशुतोष  (एनएनएम नेक्स्टजेन एडवाइजरी), सीए श्री विष्णु सिंह सुनेर, सीए श्री अमोल क्षीरसागर (अरिहंत कैपिटल), सीए श्री मनीष रावल, सीएस श्री शुभांगी चौरसिया, और श्री संजय बैरागी शामिल थे ।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com