Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

धनेशा क्रॉप साइंस भारतीय किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली फसल सुरक्षा देगी

22 मई 2023, नई दिल्ली: धनेशा क्रॉप साइंस भारतीय किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली फसल सुरक्षा देगी – धनेशा क्रॉप साइंस प्रा. लि. द्वारा  भारतीय किसानों को उनकी फसलों को विभिन्न कीड़ों, बीमारियों और खरपतवारों से बचाने के लिए विशेष एग्रो केमिकल्स प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।

धनेशा क्रॉप साइंस के प्रबंध निदेशक श्री धर्मेश गुप्ता ने कहा, “धनेशा क्रॉप साइंस कंपनी का लक्ष्य एक छत के नीचे उच्च गुणवत्ता वाली फसल सुरक्षा समाधान प्रदान करके कृषक समुदाय को सुविधा प्रदान करना है।कंपनी का इरादा किसानों की आय को दोगुना करने के भारत सरकार के मिशन का समर्थन करने का भी है।”

कंपनी एग्रोकेमिकल्स के निर्माण और विपणन में लगी हुई है और इसके पास कीटनाशकों, शाकनाशियों, फफूंदनाशकों, पीजीआर, जैव-उत्तेजक, जैविक उर्वरकों और सहायक उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला रखती है। यह कपास, धान, गेहूं, सोयाबीन, गन्ना, दालों, फलों और सब्जियों सहित देश में उगाई जाने वाली सभी फसलों के लिए समाधान प्रदान करती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें