Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

नैनो यूरिया विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

28 दिसम्बर 2022, ग्वालियर । नैनो यूरिया विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न – इफको द्वारा आईपीएल के सहयोग से आईपीएल के उर्वरक विक्रेता बंधुओं के लिए नैनो यूरिया तरल उर्वरक पर आधारित विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बहादुर राम राज्य विपणन प्रबंधक,  इफको, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नितेश शर्मा रीजनल मैनेजर आईपीएल एवं श्री आरकेएस राठौर मुख्य विपणन प्रबंधक, भोपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री आर. के. महोलिया क्षेत्रीय अधिकारी, इफको ग्वालियर द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्वालियर, भिंड, मुरैना एवं दतिया जिले से पधारे 50 उर्वरक विक्रेताओं ने भाग लिया, जिनके साथ नैनो यूरिया के उपयोग एवं महत्व पर परिचर्चा की गई।

कार्यक्रम में  आईपीएल ग्वालियर  के क्षेत्रीय अधिकारी श्री एस.के.सिंह, भिंड जिले के क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रतीक गुप्ता एवं श्री मोहित जैन एजीटी इफको ने भी सहभागिता की।

गेहूं की उन्नत किस्में बुवाई की सलाह   

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: स्वाईल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही फर्टिलाइजर डालें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें