Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान आम सभा एवं संगोष्ठी आयोजित

06 अक्टूबर 2023, इंदौर: किसान आम सभा एवं संगोष्ठी आयोजित – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा प्रायोजित और सी.बी.बी.ओ बाएफ लाइवलीहुड्स मध्य प्रदेश संस्था के साथ मिलकर माँ शिप्रा किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड असरावद खुर्द द्वारा एक महत्वपूर्ण किसान आम सभा एवं संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।

इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य एफपीओ सदस्यों को 2022-23 में की गई गतिविधियों, बजट ब्यौरा एवं एफपीओ के आगे की प्लानिंग बताना था। संगोष्ठी में किसानों को एफपीओ के माध्यम से उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में चर्चा करने का मौका मिला, ताकि उनकी खेती में सुधार हो सके। संगोष्ठी में जैविक खेती के महत्व को भी बताया गया, जिससे किसान समुदाय को न केवल खेती की उपज को बढ़ावा मिला, बल्कि उनके स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद मिली। संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि, बीज और सरकारी योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिससे किसान समुदाय अपनी खेती को और भी उन्नत कर सकेंगे।

इस आयोजन में आत्मा परियोजना अधिकारी श्रीमती शर्ली थॉमस, राज्य समन्वयक बाएफ भोपाल श्री अभिराज काम्बोज, के.वि. के. इंदौर प्रभारी श्री राधेश्याम टेलर , विषय वस्तु विशेषज्ञ के.वि.के. डॉ. अरुण शुक्ला, श्री प्रदीप पाध्ये निंबस कंपनी, सरपंच असरावद खुर्द श्रीमती ललिता, बीओआई मैनेजर श्रीमती पूजा वर्मा, बाएफ जिला मैनेजर श्री कैलाश पाटिल, माँ शिप्रा किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड के सीईओ श्री अक्षत गुप्ता एवं सभी सदस्य किसान उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें