Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

कोरोमंडल और मा’अदेन ने डीएपी, एनपीके सप्लाय के लिए किया एमओयू 

11 अप्रैल 2025, नई दिल्ली: कोरोमंडल और मा’अदेन ने डीएपी, एनपीके सप्लाय के लिए किया एमओयू – भारत की जानी-मानी कंपनी कोरोमंडल इंटरनेशनल और दुनिया के अग्रणी फॉस्फेट उर्वरक कंपनी मा’अदेन(Ma’aden) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए डी-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और एनपी/एनपीके उर्वरकों की लंबे समय तक आपूर्ति के लिए एक समझौता किया है। इस साझेदारी से दोनों कंपनियों के बीच सालों पुराना रिश्ता और मजबूत हो गया है।

यह समझौता गत साल 9अप्रैल 2025 को हुआ, जिसमें कोरोमंडल इंटरनेशनल के निदेशक (रणनीतिक सोर्सिंग) श्री नारायणन वेल्लयन और मा’अदेन के फॉस्फेट व्यवसाय इकाई के निदेशक (उर्वरक बिक्री) श्री सऊद अल तमामी ने हस्ताक्षर किए।

दरअसल, कोरोमंडल और मा’अदेन का साथ पुराना है। मा’अदेन लंबे समय से कोरोमंडल के लिए अमोनिया का भरोसेमंद सप्लायर रहा है। अब यह नया समझौता भारतीय किसानों के लिए उर्वरकों की समय पर और लगातार आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस मौके पर श्री नारायणन वेल्लयन ने कहा, “पिछले कुछ समय से वैश्विक स्तर पर उर्वरकों की आपूर्ति में रुकावटों की वजह से भारत में डीएपी की कमी देखी गई है। मा’अदेन के साथ हमारी यह साझेदारी पुराने भरोसे को और मजबूत करती है। इससे हमें भारतीय किसानों तक डीएपी और अन्य जटिल उर्वरक समय पर पहुंचाने में मदद मिलेगी।”

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मा’अदेन के श्री सऊद अल तमामी ने भी भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, “मा’अदेन पिछले दस साल से भारत को फॉस्फेट उर्वरकों की सबसे बड़ी आपूर्ति करता आ रहा है। हम जल्द ही अपनी उत्पादन क्षमता को 60 लाख टन से बढ़ाकर 90 लाख टन करने जा रहे हैं, ताकि भारत की बढ़ती कृषि जरूरतों को और बेहतर तरीके से पूरा कर सकें।”

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com