कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

एंजाइम आधारित तकनीक से खेती को नई दिशा देने में जुटी एबीटीएल

01 जून 2026, पुणेएंजाइम आधारित तकनीक से खेती को नई दिशा देने में जुटी एबीटीएल –  कृषि और पशुपालन क्षेत्र के लिए एंजाइम व पोषण आधारित जैव-तकनीकी समाधान उपलब्ध कराने वाली एडवांस्ड बायो-एग्रो टेक लिमिटेड (एबीटीएल) ने देश और विदेश में अपने कारोबार का विस्तार करते हुए फसल विज्ञान, डेयरी और पोल्ट्री क्षेत्र में अपनी सक्रिय मौजूदगी मजबूत की है। कंपनी आधुनिक अनुसंधान और उत्पादन सुविधाओं के जरिए किसानों तथा पशुपालकों के लिए उत्पादकता बढ़ाने वाले समाधान विकसित कर रही है।

कंपनी की जानकारी के अनुसार एबीटीएल की शुरुआत वर्ष 2007 में हुई थी। पुणे स्थित मुख्यालय से संचालित कंपनी प्रोबायोटिक्स, एसिडिफायर और विशेष एंजाइम जैसे उत्पाद तैयार करती है। इनका उपयोग पशु आहार की गुणवत्ता बढ़ाने, पाचन क्षमता सुधारने और कृषि फसलों में पोषण दक्षता बेहतर करने के लिए किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि उसके उत्पाद लागत कम करने के साथ बेहतर उत्पादन में मददगार साबित हो रहे हैं।

एबीटीएल ने अपनी विशेषज्ञता को तीन प्रमुख क्षेत्रों—पोल्ट्री, डेयरी और क्रॉप साइंस—में केंद्रित किया है। पोल्ट्री क्षेत्र में कंपनी मांस और अंडा उत्पादन बढ़ाने के लिए पोषण समाधान दे रही है, वहीं डेयरी क्षेत्र में दूध उत्पादन और पशुओं के स्वास्थ्य सुधार पर काम किया जा रहा है। क्रॉप साइंस विभाग किसानों को टिकाऊ जैविक समाधान उपलब्ध कराने पर फोकस कर रहा है, ताकि कम संसाधनों में अधिक उत्पादन लिया जा सके।

कंपनी का वैश्विक नेटवर्क भी लगातार मजबूत हुआ है। भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, वियतनाम, ओमान, यूएई और नाइजीरिया जैसे देशों में एबीटीएल की पहुंच बनी है। वहीं अमेरिकी बाजार में कंपनी की सहायक इकाई एडवांस्ड एंजाइम्स यूएसए के माध्यम से उत्तर और लैटिन अमेरिकी बाजारों के लिए विशेष रूप से कस्टमाइज्ड एंजाइम ब्लेंड्स विकसित और तैयार किए जा रहे हैं। कंपनी का मानना है कि इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी तकनीकी क्षमता और व्यापारिक पहुंच दोनों मजबूत हुई हैं।

मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर एसईजेड में कंपनी की आधुनिक उत्पादन इकाई स्थापित है, जहां बड़े स्तर पर फर्मेंटेशन, रिकवरी और फॉर्म्युलेशन की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिन्नर और सतपुर तथा ठाणे जिले के वाशिंद में भी कंपनी की उत्पादन इकाइयां संचालित हैं। इन इकाइयों के माध्यम से एबीटीएल उत्पादन, निष्कर्षण और विशेष एंजाइम फॉर्म्युलेशन का कार्य कर रही है, जिससे घरेलू बाजार के साथ निर्यात मांग की भी पूर्ति की जा रही है।

अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एबीटीएल ने महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित अगरकर रिसर्च इंस्टीट्यूट के साथ रणनीतिक सहयोग भी शुरू किया है। इसके तहत एंजाइम आधारित उत्पाद विकास, अपशिष्ट प्रबंधन तकनीक और कृषि उत्पादों के मूल्यांकन जैसे क्षेत्रों में संयुक्त काम किया जा रहा है।

जानकारों का मानना है कि खेती और पशुपालन में टिकाऊ तकनीकों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे समय में एंजाइम और बायो-न्यूट्रिशन आधारित समाधान किसानों के लिए नई संभावनाएं तैयार कर रहे हैं और भविष्य की कृषि व्यवस्था में इनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो सकती है।अधिक जानकारी के लिए संपर्क : 9599779029

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक प

Advertisements