Horticulture (उद्यानिकी)

आर्थिक एवं पोषण सुरक्षा हेतु फलोद्यान स्थापना पर प्रशिक्षण संपन्न

Share

3 दिसम्बर 2022, महासमुंद । आर्थिक एवं पोषण सुरक्षा हेतु फलोद्यान स्थापना पर प्रशिक्षण संपन्न – कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद एवं राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान मे गत  21 नवंबर  से दिनांक 28 नवंबर 2022 तक ’’आर्थिक एवं पोषण सुरक्षा हेतु फलोद्यान स्थापना’’ विषय पर छह दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। डॉ. साकेत दुबे, प्रशिक्षण कोर्डिनेटर एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यानिकी) द्वारा फलोद्यान स्थापना से संबंधित सभी विषयों पर बारिकी से जानकारी दी गयी। प्रशिक्षणार्थियों को प्रायोगिक प्रशिक्षण कराते हुए फलदार पौधो की प्रवर्धन तकनीक से अवगत कराया गया। केन्द्र के सभी विशेषज्ञो द्वारा अपने-अपने विषयों से संबंधित फलोद्यान स्थापना हेतु आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी गयी। इसके अलावा उद्यानिकी विभाग के प्रतिनिधी द्वारा शासन की योजनाओं से अवगत कराया गया एवं नाबार्ड के प्रतिनिधी द्वारा ’’कृषक उत्पादन संगठन (एफ.पी.ओ.)’’ का निर्माण करके फलोद्यान स्थापित कर किस प्रकार लाभ लिया जा सकता है इस विषय पर जानकारी दी गयी।

प्रशिक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र, महासमुंद द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को ग्राम बम्हनी मे स्थित उद्यान विभाग की पौधशाला का भ्रमण कराया गया। इसके अलावा  प्रगतिशील कृषक श्री ऋषि चन्द्राकर जीे के प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षणार्थियों की ’’जिले के बाहर एक्सपोजर विजिट’’ मे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर मे सुनियोजित कृषि विकास केन्द्र (पी.एफ.डी.सी), उद्यानिकी नर्सरी, केले की टिशु कल्चर इकाई का अवलोकन करने के साथ ही ’’कृषि संग्रहालय’’ का भी भ्रमण करा कर संबंधित विषय की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के अंतिम दिन डॉ. पी.मूवेन्थम, प्रमुख अन्वेषक, डी.बी.टी. बायोटेक किसान हब परियोजना, राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, बरोंडा, रायपुर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सीखे गये प्रायोगिक कार्यों का अवलोकन कर काफी प्रशंसा की गयी। श्रीमती वल्लरी चन्द्राकर, सदस्या, प्रबंध मंडल, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी ली गयी एवं उनकी सक्रीय भागीदारी के लिए प्रशिक्षणार्थी कृषक महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इसके साथ ही उनके द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, महासमुंद को प्रशिक्षण के सफल आयोजन हेतु शुभकामनांए दी गयी। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद द्वारा ग्राम मोहंदी के गौठान मे कार्यरत महिला समूह की सभी 15 प्रशिक्षु महिलाओं को आम, करौंदा, नींबू आदि फलदार पौध का वितरण भी किया गया।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की अधिक से अधिक उपज के लिये आधुनिक तरीका बतलायें

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *