उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन आमंत्रित
01 अगस्त 2026, छिन्दवाड़ा: उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन आमंत्रित – उप संचालक उद्यान श्री एम.एल. उईके ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत जिले को 137 फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके तहत दाल मिल, ऑयल मिल, गुड़ घाना, डेयरी उत्पाद, अचार, पापड़, बरी, मसाला, पशु आहार, फ्लोर मिल, चिरौंजी आदि की इकाइयां स्थापित की जा सकती हैं।
इच्छुक उद्यमी/किसान उक्त इकाई बैंक ऋण पर स्थापित कर सकते हैं, जिस पर लागत का 35 प्रतिशत अथवा अधिकतम 10 लाख रुपये तक का अनुदान देय है। योजना के लिए डीआरपी श्री विवेक पाल एवं श्री शिशिर विश्वकर्मा से संपर्क कर आवेदन किया जा सकता है।
इसी प्रकार एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत फल क्षेत्र विस्तार, मसाला क्षेत्र विस्तार, सब्जी क्षेत्र विस्तार, संरक्षित खेती के उप घटक पॉलीहाउस में जरबेरा/कार्नवेशन की खेती तथा उच्च गुणवत्ता वाली सब्जी उत्पादन, प्लास्टिक मल्चिंग, फ्रूट बंच तथा पुष्प क्षेत्र विस्तार, जैविक खेती एवं बागवानी में यंत्रीकरण अंतर्गत पॉवर टिलर, पॉवर नेपसेक स्प्रे पंप, प्याज भंडार गृह आदि के लिए छिंदवाड़ा-पांढुर्णा जिले के इच्छुक कृषक एम.पी. ऑनलाइन में MPFSTS पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

