उद्यानिकी (Horticulture)राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा : पीएमएफएमई योजना में लाभ लेने हेतु आवेदन आमंत्रित

18 सितंबर 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा : पीएमएफएमई योजना में लाभ लेने हेतु आवेदन आमंत्रित – उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना के तहत जिले के किसानों एवं उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को प्रोत्साहित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का सृजन करना है।

उप संचालक उद्यान श्री एम.एल. उइके ने बताया कि योजना के अंतर्गत आलू चिप्स, टमाटर केचप, अदरक सोंठ, लहसुन पाउडर, अचार, पापड़, बड़ी, मिठाई, नमकीन, डेयरी उत्पाद, पशु आहार, फ्लोर मिल, मसाला चक्की, गुड़ घाना, जूस फैक्ट्री सहित विभिन्न खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर परियोजना लागत का 35 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

श्री उइके ने  बताया कि खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के इच्छुक किसान एवं उद्यमी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना संबंधी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए जिले के उद्यानिकी विभाग के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला रिसोर्स पर्सन (डीआरआर) श्री विवेक पाल (मो. 7869163254) एवं श्री शिशिर विश्वकर्मा (मो. 9685020404) से भी संपर्क किया जा सकता है। उद्यानिकी विभाग ने जिले के पात्र किसानों एवं उद्यमियों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर योजना का लाभ लेने की अपील की है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture